एक्सप्लोरर

Mohsin Khan: लखनऊ में हो गई इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी, पिछले सीजन में खूब बरपाया था कहर

Mohsin Khan Returns: भारतीय तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने IPL 2022 में लाजवाब प्रदर्शन किया था. इस सीजन चोट के कारण वह अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे.

Mohsin Khan IPL Stats: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को जहां एक ओर जयदेव उनादकट और केएल राहुल के रूप में दो बड़े झटके बैक टू बैक लगे, वहीं दूसरी ओर इस टीम में एक दमदार गेंदबाज की वापसी भी हो गई. पिछले IPL में खूब कहर बरपाने वाले मोहसिन खान इस सीजन के बचे हुए मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो गए हैं. वह आज (3 मई) लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मैदान पर मौजूद हैं.

मोहसिन खान एक तेज गेंदबाज हैं. IPL 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की टिकट दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी. पिछले सीजन में मोहसिन को शुरुआती कुछ मुकाबलों में तो लखनऊ की प्लेइंग-11 में जगह नहीं लेकिन आखिरी 9 मुकाबलों में वह लगातार लखनऊ के लिए खेले. इन 9 मैचों में उन्होंने 14 विकेट चटकाए. कम मैच खेलने के बावजूद वह लखनऊ के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

6 से कम रहा था इकोनॉमी रेट
मोहसिन ने विकेट से ज्यादा अपने इकोनॉमी रेट से सबको प्रभावित किया था. पिछले पूरे सीजन में उन्होंने औसतन प्रति ओवर 6 से भी कम रन खर्च किए थे. उनका स्ट्राइक रेट 5.97 रहा था. सुनील नरेन के बाद वह दूसरे सबसे बेहतर इकोनॉमी रेट वाले गेंदबाज रहे थे. इस दौरान मोहसिन का बॉलिंग एवरेज और बॉलिंग स्ट्राइक रेट भी लाजवाब रहा. उन्होंने 14.07 की बॉलिंग एवरेज और 14.14 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की. यानी हर 14 रन खर्च कर उन्होंने एक विकेट चटकाया और हर 14 गेंद बाद उन्हें एक विकेट भी मिला.

मोहसिन इस सीजन में चोट के चलते अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. अब उनकी वापसी से लखनऊ की टीम अपने गेंदबाजी विभाग में और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. बता दें कि लखनऊ की टीम से जयदेव उनादकट इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं. वहीं, केएल राहुल के भी पूरे सीजन से बाहर होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL Code of Conduct: छोटी-छोटी गलतियां भी दोहराईं तो लग सकता है 8 मैचों का बैन, जानें क्या कहते हैं IPL के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget