एक्सप्लोरर

Mohit Rathee PBKS: पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले कौन हैं मोहित राठी? जो अर्जुन तेंदुलकर को कर चुके हैं आउट

IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले मोहित राठी पहले ही मैच में इतिहास रचने में सफल रहे. उन्होंने शिखर धवन के साथ 10वें विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी की.

PBKS Debutant Mohit Rathee: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 14वां मैच 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम हुए इस मुकाबले में सनराइजर्स ने पंजाब को 8 विकेट से हराया. आईपीएल 2023 में एडेन मार्करम की टीम की यह पहली जीत थी. जबकि पंजाब किंग्स की 16वें सीजन में यह पहली हार थी. इससे पहले शिखर धवन की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को हराया था. इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए मोहित राठी ने डेब्यू किया. हालांकि उनका डेब्यू मैच यादगार नहीं रहा. फिर भी मैच में 1 रन बनाने वाले मोहित राठी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. आइए आपको मोहित राठी के बारे में बताते हैं. 

हरियाणा से ताल्लुक

मोहित राठी का जन्म 13 जनवरी 1999 को हरियाणा के रोहतक में हुआ. 24 वर्षीय मोहित ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. वह लेग स्पिनर हैं. घरेलू क्रिकेट में वह सर्विसेज टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. दिसंबर 2022 में उन्होंने झारखंड के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. वह अब तक 4 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने मोहित को उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा. जबकि 9 अप्रैल 2023 को उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला. 

अर्जुन तेंदुलकर को कर चुके हैं आउट

मोहित राठी रणजी ट्रॉफी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को आउट कर चुके हैं. उन्होंने यह करिश्मा इसी साल गोवा के खिलाफ मैच में किया था. दरअसल अर्जुन तेंदुलकर गोवा की टीम का हिस्सा थे. मोहित राठी ने अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक समेत 138 रन बनाए हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन है. इसके अलावा वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 विकेट भी ले चुके हैं. 

पहले आईपीएल मैच में रचा इतिहास

मोहित राठी अपने डेब्यू आईपीएल मैच में ही इतिहास बनाने में सफल रहे. दरअसल वह 11वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. उन्होंने कप्तान शिखर धवन के साथ 10वें विकेट के लिए 30 गेंद में 55 रन की पार्टनरशिप की. यह आईपीएल इतिहास में 10वें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अंकित राजपूत और टॉम करन के नाम था. इन दोनों ने 2020 में दसवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की थी. शिखर धवन इस मुकाबले में 99 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं मोहित राठी ने 2 गेंद पर 1 रन बनाया. लेकिन इस दौरान मोहित ने क्रीज पर 25 मिनट बिताए. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: केकेआर के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने रिंकू सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे, देखें वायरल Video

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 Schedule: आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget