एक्सप्लोरर

IPL 2024: 'प्लीज़ इसे हटा दीजिए...', सिराज ने बयां किया इम्पैक्ट प्लेयर रूल का कड़वा सच

IPL 2024: इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर कई नामी खिलाड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. रोहित शर्मा के बाद अब मोहम्मद सिराज ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है.

IPL 2024: आईपीएल 2024 का पहला चरण रॉयल चैलेंजर्स के लिए अच्छा नहीं गुजरा है. टीम पहले 7 में से केवल 1 मैच जीत सकी है और प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर विराजमान है. RCB विशेष रूप से गेंदबाजी में फिसड्डी साबित हुई है क्योंकि टीम के गेंदबाजों ने इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड 287 रन लुटा दिए थे. टीम इतने बड़े स्कोर बना रही हैं, इसमें इम्पैक्ट प्लेयर रूल का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है. अब RCB के मेन गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल के असर पर बयान देते हुए बताया है कि इससे बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा फायदा मिल रहा है.

मोहम्मद सिराज ने हंसते हुए कहा, "प्लीज़, इस इम्पैक्ट और सब्स्टिट्यूट नियम को हटा दीजिए. पिच पहले ही फ्लैट रह रही हैं, जिनमें गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं बचा है. पहले समय-समय पर स्लो पिच भी होती थीं, लेकिन अब बल्लेबाज लगभग हर एक गेंद पर बल्ला घुमाने के बारे में सोचते हैं." सिराज एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन ये तथ्य हैरान कर देने वाला है कि उन्होंने आईपीएल 2024 में केवल 5 विकेट लिए हैं और 10.35 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. याद दिला दें कि सिराज के लिए साल 2024 काफी व्यस्त रहा है. वो पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे और अब आईपीएल 2024 में लगातार मैच खेल रहे थे. उन्हें आराम देने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर रखा गया था.

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इम्पैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं. उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू देते हुए बताया था कि क्रिकेट 12 नहीं बल्कि 11 खिलाड़ियों का खेल है. केवल लोगों का मनोरंजन के आधार पर क्रिकेट के खेल के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. इसी नियम के कारण ऑल-राउंडर्स को गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ें:

साल्ट के तूफान के बाद श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, कोलकाता ने बना डाले 222 रन; रमनदीप ने भी किया कमाल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget