एक्सप्लोरर

Exclusive: जब बॉल हाथ मे रहती है तो लगता है मैं ही राजा हूं- मोहम्मद शमी

किंग्स इलेवन पंजाब की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी के हाथों में है. एबीपी न्यूज को दिए खास इंटरव्यू में शमी ने बताया है कि कैसे वह विरोधी टीम को मात देने वाले हैं.

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. केएल राहुल की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब की नज़रें पहली बार खिताब जीतने पर हैं. हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखेगा. एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने कहा है कि वह किसी भी तरह के चैलेंज के लिए तैयार हैं.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं यूएई में पड़ने वाली गर्मी की वजह से तेज गेंदबाजों को बेहद मुश्किल होगी. लेकिन मोहम्मद शमी अपने लिए गर्मी को चुनौती नहीं मानते हैं. शमी ने कहा कि वह हर तरह की स्थिति में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं और उन्हें गर्मी से कोी दिक्कत नहीं होगी.

शमी ने लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद के स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की है. शमी का मानना है कि पिछले चार महीने से की गई प्रैक्टिस का फायदा उन्हें आईपीएल के 13वें सीजन में जरूर मिलेंगे.

मोहम्मद शमी ने खुद को हर तरह की चुनौती के लिए तैयार बताया है. उन्होंने कहा, ''दुबई में पिच भारत जैसी ही रहेगी. स्टेडियम में पिच कैसी है किसने देखी नहीं. मैच से पहले देखेंगे तो उसी हिसाब से गेंदबाज़ी करेंगे. मैं हर बार की तरह किसी भी चैलेंज लेने के लिए तैयार हूं.''

टीम को बताया मजबूत

शमी ने इस सीजन के लिए सीक्रेट प्लान भी बनाया है. तेज गेंदबाज ने कहा कि वह स्टॉक बॉल का जितना ज्यादा हो सकेगा उतना इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे. मोहम्मद शमी ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को मजबूत बताया. उन्होंने कहा, ''किंग्स इलेवन ने आईपीएल में अब तक के सबसे अच्छे बैटिंग लाइन आप चुना है. कागज़ पर बहुत ही बैलेंस्ड टीम है.''

सबसे महंगी विकेट के बारे में पूछे जाने पर शमी ने कहा, ''कप्तान जिस स्थिति में गेंदबाज़ी करने के लिए बुलाते है उसी हिसाब से बॉल डालता हूं. मैं इतने दिनों से खेल रहा हूं कि ज़्यादा प्रेशर लेता नही हूं किसी भी बैट्समैन के सामने. जब बॉल हाथ मे रहता है तो लगता है कि मैं ही राजा हूं.''

शमी ने पिछले 3, 4 सालों में फिटनेस पर काफी ज्यादा मेहनत करने का दावा किया. इसके साथ ही तेज गेंदबाज का कहना है कि उनके स्किल भी अच्छी फिटनेस की वजह से बेहतर हुए हैं.

IPL 2020 RR Schedule: दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें कब किससे होगी RR की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget