एक्सप्लोरर

MI vs SRH: अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला डेब्यू का मौका, मुंबई में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री, हैदराबाद ने भी किए बड़े बदलाव

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की टीम में आज भी अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिला है. हालांकि, दो नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बड़े बदलाव किए हैं.

IPL 2022 Match 65, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाज़ी करेगी. 

मुंबई के लिए आज भी सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका नहीं मिला है. हालांकि, मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा था कि आज अर्जुन डेब्यू कर सकते हैं. रोहित शर्मा ने आज लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है. इसके अलावा संजय यादव को भी टीम में एंट्री हुई है. इसके अलावा मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है. अपने डेब्यू मैच में स्टब्स शून्य पर आउट हुए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद ने अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और प्रियम गर्ग को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. प्रियम गर्ग को शशांक सिंह की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. हैदराबाद की टीम आज चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक और टी नटराजन तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे.

पिच रिपोर्ट: 

ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान में अभी तक 8 मैच खेलें गए हैं, जिसमे 6 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए हैं. इसी को देखते हुए शायद रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है.  

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ और मयंक मार्कंडे. 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक और टी नटराजन. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: अलग होगी धोनी और जडेजा की जोड़ी? CSK मैनेजमेंट की इस गलती की वजह से टीम में पड़ी फूट!

IPL 2022: 64 मैच के बाद भी सिर्फ एक टीम को मिला है प्लेऑफ का टिकट, जानिए कैसे KKR और SRH भी टॉप 4 में बना सकते हैं जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget