एक्सप्लोरर

GT vs MI: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है मुकाबला, बल्लेबाजों को मिलेगी ज्यादा मदद; यहां इस सीजन हर पारी में बना 175+ स्कोर

MI vs GT: IPL में आज (25 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलने के आसार रहेंगे.

MI vs GT Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (25 अप्रैल) पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी. दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले हुई है. ऐसे में आज के मैच में भी इस मैदान की विकेट से बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलने के आसार रहेंगे.

IPL 2023 में अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैच खेले जा चुके हैं. इन तीनों मैचों की सभी छह पारियों में स्कोर 175+ गया है. तीनों ही बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. यहां इस सीजन में 205 रन का टारगेट भी चेज़ हुआ है. ऐसे में आज के मैच में दो चीजें तय नजर आ रही हैं. पहला तो यह कि आज भी खूब रन बरसने वाले हैं और दूसरा यह कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी.

वैसे, इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के लिए भी कुछ मदद जरूर होगी. यहां इस सीजन अब तक हुए मैचों में दोनों पारियों की शुरुआत में तेज गेंदबाजों ने विकेट चटकाए हैं. स्पिनर्स के हिस्से भी खूब विकेट आए हैं. लेकिन ओवरऑल बल्लेबाज हावी रहे हैं. यहां रात में दूसरी पारी में औस फैक्टर अहम भूमिका में होता है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी होती है. तीनों मैचों में सफल चेज़ के दौरान औस ने यहां खास भूमिका निभाई है.

रोचक रहेगा मुकाबला
गुजरात टाइटंस इस सीजन में भी चैंपियन की तरह खेल रही है. वह छह में से चार मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. उधर, मुंबई इंडियंस तीन जीत और तीन हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है. दोनों ही टीमें अच्छी लय में नजर आ रही हैं. यहां गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar B'day: मुंबई इंडियंस के लिए शतक जमा चुके हैं मास्टर-ब्लास्टर, ऐसी हैं 5 सर्वश्रेष्ठ IPL पारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget