एक्सप्लोरर

MI vs DC मैच में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी जगह शिफ्ट करने की मांग

MI vs DC Weather conditions: आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का महत्वपूर्ण मुकाबला है, लेकिन आज मुंबई में बारिश के येलो अलर्ट है. दिल्ली ने मैच शिफ्ट करने की मांग की है.

Mumbai Weather Today: आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच है. वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली हारी तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी और मुंबई क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी. जबकि दिल्ली जीती तो अभी कोई टीम टीम क्वालीफाई नहीं करेगी. लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो इसका नुकसान दिल्ली को ज्यादा होगा.

मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे, इस स्थिति में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. फिर दोनों टीमों का अगला मैच पंजाब किंग्स के साथ है. अगर मुंबई उस मैच को जीत गई तो फिर चाहे दिल्ली अपने आखिरी मैच को जीत भी जाए तो वो बाहर हो जाएगी.

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने क्या लिखा

उन्होंने लिखा, "मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की प्रबल संभावना है कि खेल धुल जाएगा. जिस तरह से स्थिरता की तलाश में और लीग के हित में RCB बनाम SRH के बीच का खेल बेंगलुरु से बाहर स्थानांतरित किया गया है, उसी तरह मेरा अनुरोध है कि कल (21 मई) का खेल भी किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि हम पिछले 6 दिनों से जानते हैं कि 21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है."

बीसीसीआई को एक चिट्ठी केकेआर द्वारा भी लिखी गई, जिसमे इस बात की नाराजगी जाहिर की गई कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद RCB बनाम KKR मैच में अतिरिक्त 60 मिनट का समय वाला नियम नहीं लाया गया जबकि अब इसे लागू किया गया है.

अगर बारिश से रद्द हो गया MI बनाम DC मैच तो क्या होगा?

अभी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 12-12 मैच खेले हैं. मुंबई के 14 और दिल्ली के 13 अंक हैं. अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे, ऐसी स्थिति में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. 

दोनों टीमों का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के साथ ही है. तब दिल्ली अगर पंजाब को हरा देगी तो भी उसे पंजाब बनाम मुंबई मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा. अगर उस मैच में मुंबई जीती तो दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी और हारी तो दिल्ली प्लेऑफ में जाएगी. वहीं अगर दिल्ली अपना मैच पंजाब से हार गई तो वह दौड़ से बाहर हो जाएगी फिर चाहे मुंबई अपना आखिरी मैच भी हार जाए.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी टीमें

  1. गुजरात टाइटंस 
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  3. पंजाब किंग्स

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget