एक्सप्लोरर

IPL 2024: कप्तान से लेकर कोच तक टीम में कई अहम बदलाव, लखनऊ सुपर जायंट्स की ऐसी है पूरी स्क्वॉड

Lucknow Super Giants: आईपीएल 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कई बदलाव किये हैं. टीम पिछले सीजन में फाइनल तक भी नहीं पहुंच पायी थी.

Lucknow Super Giants IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 से पहले कई बदलाव किये हैं. फ्रेंचाईजी ने हाल ही में निकोलस पूरन को टीम का उपकप्तान बनाया था. अब सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किया है. लखनऊ ने लांस क्लूजनर को असिस्टेंट कोच बनाया है. क्लूजनर विश्व कप 1999 में दक्षिण अफ्रीका के लिए तूफानी प्रदर्शन किया था. उन्होंने 9 मैचों में 281 रन बनाने के साथ-साथ 17 विकेट भी झटके थे. लखनऊ ने के कप्तान केएल राहुल भी इस सीजन में मैदान पर नजर आ सकते हैं.

दरअसल लखनऊ ने हाल ही में क्लूजनर को असिस्टेंट कोच बनाने की घोषणा की है. उनका क्रिकेट करियर शानदार रहा है. इसके साथ-साथ कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है. वे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच रह चुके हैं. इसके साथ-साथ जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. अब वे इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ नजर आएंगे.

पिछले सीजन में एलिमिनेटर तक का तय किया था सफर -

लखनऊ के नियमित कप्तान केएल राहुल पिछले सीजन में चोट की वजह से बीच में ही बाहर हो गए थे. उन्होंने आखिरी आईपीएल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला था. इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने टीम की कप्तानी संभाली थी. लखनऊ ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन टीम फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी. उसे एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से हरा दिया था. हालांकि इस बार केएल राहुल मैदान पर उतर सकते हैं. राहुल बीते दिनों इलाज के लिए लंदन गए हैं. वे चोट की वजह से परेशान चल रहे हैं. राहुल की मैदान पर कब वापसी होगी, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

कोच से लेकर सपोर्टिंग स्टाफ में ये दिग्गज हैं शामिल -

अगर मौजूदा स्थिति को तो देखें तो केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे. निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाया गया है. जस्टिन लैंगर हेड कोच हैं. लांस क्लूजनर असिस्टेंट कोच हैं. मोर्ने मॉर्कल को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.जॉन्टी रोड्स को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी मिली है. प्रवीण तांबे टीम के स्पिन कोच हैं. इसके साथ ही एमएसके प्रसाद को भी सपोर्ट स्टाफ में रखा गया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की फुल स्क्वॉड -

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान

यह भी पढ़ें : Shoaib Akhtar: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे शोएब अख्तर, रिजेक्शन पर किडनैप करने का बनाया था प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget