एक्सप्लोरर

LSG vs MI: सचिन का जन्मदिन भी नहीं बना 'गुड लक', मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार

LSG vs MI: लखनऊ ने केएल राहुल के नाबाद शतक की बदौलत पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. 

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की यह लगातार आठवीं हार है. आईपीएल के इतिहास में पहली बार कोई टीम अपने शुरुआती आठ मैच हारी है. वहीं लखनऊ की यह पांचवीं जीत है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल के नाबाद शतक की बदौलत पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. लखनऊ की टीम इसके साथ ही टॉप चार में पहुंच गई है.

खराब रही थी मुंबई इंडियंस की शुरुआत

लखनऊ से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी. सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन 20 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना सके. उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए जूनियर एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला भी नहीं चला. वह सिर्फ तीन रनों पर आउट हो गए. 

हालांकि, एक तरफ रोहित शर्मा तेजी से रन बना रहे थे. लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते गए. इस बीच सूर्यकुमार यादव भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कप्तान रोहित भी आउट हो गए. हिटमैन ने 31 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए. 

67 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और कीरन पोलार्ड के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन यह दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. तिलक ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 और पोलार्ड ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए. फिर डेनियल सैम्स 3 और उनादकट भी एक रन बनाकर आउट हो गए.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्रुणाल पांड्या ने काफी शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा मोहसिन खान, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई और आयुष बदोनी को एक-एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें- 

LSG vs MI: मुंबई के खिलाफ केएल राहुल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने

LSG vs MI: पोलार्ड ने लिया विकेट तो खुशी से झूम उठीं नीता अंबानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget