एक्सप्लोरर

शतक के बाद ऋषभ पंत 'फ्रंट फ्लिप' मारकर दिखाया अनोखा सेलिब्रेशन, सभी खिलाड़ी और दर्शक हुए हैरान; वीडियो वायरल

Rishabh Pant Century Celebration: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को शतकीय पारी खेली. 'फ्रंट फ्लिप' मारकर ऋषभ ने इस शतक को सेलिब्रेट किया.

LSG vs RCB: मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा.  27 करोड़ में बिके पंत इस सीजन बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी लेकिन आरसीबी के खिलाफ आया ये शतक पंत के आत्मविश्वास के लिए बहुत जरुरी था. ये उनके सेलिब्रेशन में भी नजर आया. हालांकि इस शतकीय पारी के बावजूद उनकी टीम इस मैच को 6 विकेट से हार गई.

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत मंगलवार को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, इस पोजीशन पर इस सीजन निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आ रहे थे. इस मैच से पहले पंत के नाम पूरे सीजन में सिर्फ 151 रन ही थे, उनका फॉर्म बहुत खराब चल रहा था. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर होने के कारण उनकी खूब आलोचना भी हो रही थी. आरसीबी के खिलाफ उनका बल्ला खूब चला, उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 11 चौके जड़े.

ऋषभ पंत का अनोखा सेलिब्रेशन

शतक जड़ने के बाद ऋषभ पंत ने दूसरे छोर पर मौजूद निकोलस पूरन को रोका फिर अपना हेलमेट और ग्लव्स उतारकर साइड में रख दिया. फिर उन्होंने 'फ्रंट फ्लिप' मारकर इस शतक को सेलिब्रेट किया. इसे देखकर पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा. इस सेलिब्रेशन से पता चलता है कि पंत के लिए ये पारी कितनी जरुरी थी.

हालांकि ऋषभ पंत की इस कप्तानी पारी के बावजूद उनकी टीम इस मैच को हार गई. 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल साल्ट (30) और विराट कोहली (54) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद मयंक अग्रवाल (41) और जितेश शर्मा (85) ने मैच फिनिश किया. जितेश ने 33 गेंदों में खेली 85 रनों की नाबाद पारी में 6 छक्के और 8 चौके जड़े. जितेश इस मैच में आरसीबी के कप्तान थे.

इस जीत के साथ आरसीबी ने लीग स्टेज का सफर दूसरे स्थान पर रहकर किया. अब क्वालीफ़ायर 1 में उसका सामना पंजाब किंग्स के साथ होगा. 29 मई को होने वाला ये मैच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget