एक्सप्लोरर

LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा, फ्रेजर-पंत का शानदार प्रदर्शन

LSG vs DC Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. फ्रेजर ने डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ा.

Key Events
LSG vs DC Score Live Updates Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Commentary IPL 2024 26th Match LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा, फ्रेजर-पंत का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ बनाम दिल्ली लाइव मैच अपडेट्स

Background

LSG vs DC Live Score Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 26वां मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शुक्रवार शाम अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आयोजित होगा. लखनऊ ने इस सीजन में अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है. वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. लखनऊ ने 4 में से 3 मैच जीते हैं. वहीं दिल्ली सबसे निचले स्थान पर है. उसने 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है. हालांकि इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

लखनऊ ने सीजन के पहले मैच में हार का सामना किया था. उसे राजस्थान रॉयल्स ने 20 रनों से हराया था. हालांकि इसके बाद टीम ने लगातार तीन मैच जीते. उसने पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस को हराया था. केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ एक बार फिर से कमाल दिखा सकती है. टीम मार्कस स्टोइनिस, क्विंटन डिकॉक और निकोलस पूरन को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. इन खिलाड़ियों की जगह लगभग तय है. ये पहले भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. उसने पांच मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत दर्ज की है. टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने इस सीजन के पांच मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान नाबाद 71 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ भी कमाल दिखा सकते हैं. लेकिन उनके लिए लखनऊ को टक्कर देना आसान नहीं होगा. दिल्ली ललित यादव और अभिषेक पोरेल को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती हैं. हालांकि ये दोनों खिलाड़ी अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं.

लखनऊ-दिल्ली के मैच के लिए संभावित खिलाड़ी -

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झे रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार

23:17 PM (IST)  •  12 Apr 2024

LSG vs DC Live Score: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, पंत-फ्रेजर का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत और फ्रेजर ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया. फ्रेजर ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए. पंत ने 41 रनों की पारी खेली. उन्होंने 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए. स्टब्स ने नाबाद 15 रन बनाए. शाई होप ने नाबाद 11 रन बनाए. इस दौरान लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए. नवीन और यश ने एक-एक विकेट लिया.

लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 39 रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्का लगाया. क्विंटन डी कॉक ने 19 रन बनाए. आयुष बडोनी ने नाबाद 55 रन बनाए. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्का लगाया. अरश खान ने नाबाद 20 रन बनाए.

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.

23:11 PM (IST)  •  12 Apr 2024

LSG vs DC Live Score: लखनऊ को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत

लखनऊ की टीम मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले जाने की कोशिश में है. दिल्ली को अब 12 गेंदों में 4 रनों की जरूरत है. उसने 18 ओवरों में 164 रन बना लिए हैं. शाई होप 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. स्टब्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget