एक्सप्लोरर

KXIP vs RR IPL 2020: पंजाब की बल्लेबाजी बेहद मजबूत, राजस्थान गेंदबाजी में कर सकती है यह बदलाव

पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के कुछ गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे. इसी के मद्देनजर टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकता है.

KXIP vs RR IPL 2020: आईपीएल का 50वां मुकाबला शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान के लिए मैच बेहद जरूरी है क्योंकि इस जीत से ही उसकी प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में आगेे बढ़ने की कोशिश करना चाहेंगी. फिलहाल 12 अंक के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और 10 अंकों के साथ राजस्थान सातवें नंबर पर है.

पंजाब की बल्लेबाजी बेहद मजबूत

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने इस सीजन में 12 मैचों में 595 रन बनाए हैं. उनके पास ऑरेंज कैप भी है. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 5 मैचों में 177 रन बनाए हैं. पिछले मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था. उनके अलावा मंदीप सिंह, निकोलस पूरन भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. फिट होने पर मयंक अग्रवाल की भी टीम में वापसी हो सकती है. पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन फॉर्म में हैं. वे सीजन में अब तक 20 विकेट चटका चुके हैं. उनका साथ क्रिस जॉर्डन और अर्शदीप सिंह भी दे रहे हैं.

राजस्थान की टीम में हो सकता है यह बदलाव

राजस्थान की टीम ने भी पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी थी. हालांकि पिछले मैच में तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर में 60 रन दिए थे. ऐसे में उम्मीद है कि अंकित राजपूत की जगह वरुण एरोन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. टीम के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर इस मैच में काफी दारोमदार रहेगा. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए राजस्थान के बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget