एक्सप्लोरर

KKR IPL 2024: केकेआर ने फिल साल्ट को टीम में किया शामिल, जानें क्यों बाहर हुए जेसन रॉय

Phil Salt KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल साल्ट को आईपीएल 2024 के लिए टीम में शामिल किया है. साल्ट, जेसन रॉय की जगह आए हैं.

Kolkata Knight Riders IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिलिप साल्ट को आईपीएल 2024 के लिए टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड के धांसू बैटर साल्ट का अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्हें जेसन रॉय की जगह टीम में एंट्री मिली है. जेसन रॉय निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे. साल्ट ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. लेकिन अब उन्हें केकेआर की तरफ से बुलावा आ गया है. यह उनके करियर का दूसरा आईपीएल सीजन होगा. वे इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए केकेआर को लेकर अपडेट दिया. केकेआर ने जेसन रॉय की जगह फिलिप स्लाट को टीम में शामिल किया है. रॉय निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे. लिहाजा उनकी गैरमौजूदगी में साल्ट को मौका दिया गया है. केकेआर ने साल्ट को 1.5 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया है. साल्ट इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर हैं. वे कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. 

टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ चुके हैं साल्ट -

फिलिप साल्ट एग्रेसिव बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगा चुके हैं. साल्ट ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था. उन्होंने 48 गेंदों में शतक जड़ दिया था. अगर साल्ट के टी20 इंटरनेशनल करियर को देखें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने महज 21 मैचों में 639 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन रहा है.

साल्ट ने पिछले साल किया था आईपीएल डेब्यू -

साल्ट का आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. उन्होंने पिछले सीजन में डेब्यू मैच खेला था. साल्ट दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. उन्होंने अभी तक 9 आईपीएल मैच खेले हैं और इस दौरान 218 रन बनाए हैं. साल्ट आईपीएल में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 87 रन रहा है. लिहाजा साल्ट का यह दूसरा आईपीएल सीजन होगा. 

यह भी पढ़ें : IPL 2024: आईपीएल से कटने वाला है ऋषभ पंत का पत्ता, क्या NCA की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने टीम से किया बाहर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget