एक्सप्लोरर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का नहीं होगा टीम इंडिया में डेब्यू, ये बड़ी वजह कर देगी हैरान

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 35 गेंद में शतक ठोक डाला था. यहां जानिए वैभव अभी टीम इंडिया के लिए डेब्यू क्यों नहीं कर सकते हैं?

Vaibhav Suryavanshi India Debut: इंडियन प्रीमियर लीग के लगभग प्रत्येक सीजन से एक नया स्टार निकलता है. IPL 2025 की बात करें तो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने उभरते हुए स्टार का दर्जा प्राप्त कर लिया है. उन्होंने चंद दिन पहले 35 गेंदों में सेंचुरी (Vaibhav Suryavanshi 35 Balls Century) ठोकी है, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. उन्होंने साथ ही आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कारनामा भी कर दिखाया है. अब अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वैभव सूर्यवंशी थोड़े और अनुभव के बाद टीम इंडिया में प्रवेश पा सकते हैं, लेकिन क्रिकेट के एक नियम के तहत सूर्यवंशी अभी टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाएंगे.

टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. दरअसल ICC का नियम कहता है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए किसी खिलाड़ी की कम से कम उम्र 15 साल होनी चाहिए. वैभव की बात करें तो उनकी उम्र अभी 14 साल 37 दिन है. इसलिए उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए अभी करीब 11 महीने इंतजार करना होगा. हालांकि बोर्ड द्वारा खास रिक्वेस्ट करने पर ICC 15 वर्ष की आयु से कम वाले खिलाड़ी के खेलने की मांग पर विचार कर सकता है.

अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय प्लेयर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था.

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 4 मैचों में एक शतक समेत 151 रन बना लिए हैं, जिनमें एक शतकीय पारी भी शामिल है. वैभव ने अब तक सिर्फ 5 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 100 रन बनाए हैं. वो डोमेस्टिक क्रिकेट में बिहार के लिए खेलते हैं.

यह भी पढ़ें:

साई सुदर्शन को मिलेगा मौका? श्रेयस अय्यर की वापसी! इंग्लैंड दौरे पर ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget