एक्सप्लोरर

IPL 2020: कप्तान बनने के बाद केएल राहुल ने खोला राज, बताया किस तरीके से जीतेंगे खिताब

IPL 2020: केएल राहुल के शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है. केएल राहुल ने अपने कप्तानी के तरीके के बारे में कई राज खोले हैं.

दुबई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की नज़रें पहली बार खिताब नाम करने पर हैं. किंग्स इलेवन पंजाब ने बड़ा बदलाव करते हुए अश्विन के स्थान पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल को कप्तान बनाया है. राहुल ने हालांकि साफ कर दिया है कि कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी पर देखने को नहीं मिलेगा. वैसे राहुल ने माना है कि पहले वाले फॉर्म को बरकरार रख पाना थोड़ा मुश्किल काम है.

28 वर्षीय बल्लेबाज कोरोना वायरस के कारण विश्व क्रिकेट के रोके जाने के समय तक सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी बेहतरीन फॉर्म में थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी फरवरी में खेली गई पांच मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में राहुल मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे.

राहुल ने कहा कि अब कुछ नया होने जा रहा है इसलिए पिछले सात महीने में क्या हुआ वह मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा, "हम इस टूर्नामेंट में ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं, जब हमने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले हैं. इसलिए, मैं ऐसा नहीं मानता कि मेरी बल्लेबाजी फॉर्म वैसी ही होगी जैसी कि सात महीने पहले थी. हम सभी क्रिकेटर्स थोड़े घबराए हुए हैं, क्योंकि हमने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली है, जैसा कि मैं पहले ही कह चूका हूं. आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट, अगर मैं कहता हूं कि हममें से सब नर्वस नहीं हैं तो मैं झूठ बोलूंगा. लेकिन यही खेलों की चुनौती है. किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा होगा."

शानदार है केएल राहुल का रिकॉर्ड

राहुल ने कहा कि वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि वह खुले दिमाग से कप्तानी करेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "कप्तानी के रूप में मुझे नहीं पता कि यह मेरी बल्लेबाजी में भूमिका निभाने वाला है या तो बाधा डालने वाला है. लेकिन मैं इस जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्सुक हूं."

किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले 12 प्रयास में एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है. लेकिन राहुल का कहना है कि उनका ध्यान इस पर नहीं होगा और यह एक प्रक्रिया के तहत होगा.

बता दें कि आईपीएल में केएल राहुल का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. राहुल ने अब तक 67 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें 42 के औसत और 138 के स्ट्राइक रेट के साथ 1431 रन बनाए हैं. राहुल आईपीएल में 1 शतक और 16 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. इसके साथ ही टीम में वह विकेटकीपर की दोहरी भूमिका भी निभाते हैं.

ICC T20 Ranking: के एल राहुल की नंबर 2 पर मजबूत पकड़ बरकरार, इन खिलाड़ियों को हुआ बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget