एक्सप्लोरर

KKR vs RCB: कोलकाता के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले डिविलियर्स इस बात से हैं हैरान, खुद किया खुलासा

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल रहे.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स का बल्ला खूब बोला. उन्होंने अपनी तेज़ तर्रार 73 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी का स्कोर 194 रनों तक पहुंचा दिया. इस पहाड़ जैसे स्कोर के आगे केकेआर की टीम ने हथियार डाल दिए और उसे 82 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी.

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल रहे. अपनी इस तूफानी पारी के बाद उन्होंने कहा कि वह इससे खुश और हैरान हैं. डिविलियर्स को उनकी इस लाजवाब पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

मैच के बाद एबी डिविलियर्स ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं. मैं सिर्फ यही कह सकता हूं. पिछले मैच में मैं खाता भी नहीं खोल पाया था. मैं खुश हूं कि मैं अपना योगदान दे सका. ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने आप से ही हैरान हूं."

उन्होंने कहा, "हम 140-160 के स्कोर के आसपास जा रहे थे. मैंने सोचा 160-165 का स्कोर अच्छा रहेगा, लेकिन मैं हैरान था कि हम 195 तक पहुंच गए. मैं काफी मेहनत कर रहा हूं, ताकि मैं तैयार रह सकूं. मैं वहां सर्वश्रेष्ठ रहना चाहता हूं."

बैंगलोर की गेंदबाज़ी भी रही शानदार आपको बता दें कि बल्लेबाज़ी के अलावा बैंगलोर की गेंदबाजी भी दमदार रही. क्रिस मॉरिस और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए. नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और इसुरु उडाना को 1-1 सफलता मिली. खास बात ये रही कि आरसीबी के हर गेंदबाज़ को विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget