एक्सप्लोरर

KKR ने अभिजीत तोमर को दिया डेब्यू का मौका, बेहद संघर्षपूर्ण है हिलवाड़ी से IPL में पहुंचने का सफर

केकेआर के लिए आज अभिजीत तोमर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. यह अभिजीत का IPL में डेब्यू मैच है. मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने तोमर को 40 लाख रुपये में खरीदा था. अभिजीत का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

Abhijit Tomar IPL debut: डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबल आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. वहीं लखनऊ को प्लेआफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज का मुकाबला जीतना जरूरी है. लखनऊ जहां अभी अंक तालिका में तीसरे तो केकेआर छठे स्थान पर है. लखनऊ की टीम में तीन बदलाव किए हैं. वहीं केकेआर के लिए चोटिल अजिंक्य रहाणे की जगह अभिजीत तोमर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. यह अभिजीत का आईपीएल में डेब्यू मैच है.

मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने तोमर को 40 लाख रुपये में खरीदा था. अभिजीत का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. अभिजीत तोमर फिलहाल परिवार समेत राजस्थान के जयपुर में रहते हैं. उनके पिता फूल सिंह रिटायर्ड जज हैं. जबकि उनकी मां रेनू तोमर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जयपुर शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात हैं. वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं. गांव में उनके बाबा निर्भय सिंह और चाचा देवेंद्र सिंह रहते हैं. अभिजीत राजस्थान की तरफ से अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 खेल चुके हैं. रणजी खेलने के बाद उन्होंने हाल ही में राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में प्रतिभाग किया. वह जयपुर यूनिवर्सिटी से एलएलबी भी कर रहे हैं.

लिस्ट ए में प्रदर्शन
अभिजीत तोमर अब तक 9 लिस्ट ए क्रिकेट खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 48.62 की औसत और 71.24 के स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए हैं. नाबाद 104 रन लिस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. तोमर ने लिस्ट में 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं उन्होंने अभी तक 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 की औसत और 73.03 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए हैं. उन्होंने टी 20 में अब तक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है, उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन है.

अभिजीत का वीडियो हुआ था वायरल
मेगा ऑक्शन में केकेआर की टीम में शामिल होने के बाद तोमर का एक वीडियो वायरल हुआ था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया था. वीडियो में वह अपनी मां से मुलाकात कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत अपनी मां के गले लगे हुए हैं और दोनों रो रहे हैं. कोलकाता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"मां का प्यार और थोड़े से खुशी के आंसू."

 

ये भी पढ़ें...

पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ बड़ा फेरबदल, रमीज राजा की PCB से छुट्टी, नजम सेठी बन सकते हैं नए चेयरमैन

IPL 2022: 5 पूर्व प्लेयर जो इस सीजन बन गए नेट गेंदबाज, लिस्ट में एक पर्पल कैप विजेता भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget