एक्सप्लोरर

IPL: KKR के इस खिलाड़ी की मस्ती के आगे सब हैं फेल, मैच से लेकर ड्रेसिंग रूम तक मचाए रखता है तहलका

IPL 2024: यहां जानिए KKR के उस खिलाड़ी के बारे में, जिसे मस्ती करना बेहद पसंद है और वो ड्रेसिंग रूम में भी तहलका मचाए रखता है.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग पिछले 16 साल से लगातार क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन करता आ रहा है. आज यह क्रिकेट के किसी महाकुंभ की तरह बन चुका है जिसका क्रिकेट प्रेमी प्रत्येक साल बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते हैं. केवल फैंस ही नहीं बल्कि इस लीग में खेलने वाले क्रिकेटर्स पर भी आईपीएल जा जुनून कम नहीं है. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आमतौर पर पार्टी करने के शौकीन होते हैं और उन्हें बाहर घूमना भी काफी पसंद होता है. इन्हीं में से एक नाम आंद्रे रसेल का भी है, जो अपने ऑल-राउंड प्रदर्शन से विपक्षी टीमों की मुश्किलें बढ़ाते आए हैं. रसेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में केवल 1 टेस्ट मैच खेला, लेकिन एकदिवसीय मैचों में 56 बार खेलते हुए दिखाई दिए हैं जिनमें उन्होंने 1034 रन बनाने के अलावा 70 विकेट भी लिए.

आंद्रे रसेल का मस्तीखोर अंदाज

आंद्रे रसेल साल 2014 से ही आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते आ रहे हैं. केकेआर के सोशल मीडिया हैंडल पर रसेल से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें रसेल बहुत मस्तीखोर अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उन्हें भारत के एक एयरपोर्ट पर केकेआर की जर्सी पहने हुए देखा गया. उनका पार्टी करने का अंदाज भी बेहद निराला है और वीडियो में वो अलग-अलग तरह का मुंह बनाकर बहुत मस्तीखोर अंदाज में नजर आ रहे हैं. रसेल को गाना गाना भी पसंद है और कई बार पब्लिक प्लेस में अपने फैंस के लिए भी गाना गाते हुए नजर आए हैं. वहीं उन्हें ड्रेसिंग रूम में भी नाचते और थिरकते देखना कोई नई बात नहीं है.

IPL में शानदार रहा है आंद्रे रसेल का करियर

आईपीएल में अपने पहले 2 सीजन आंद्रे रसेल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे, लेकिन 2014 के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते आए हैं. उन्होंने आईपीएल करियर में 112 मैच खेलते हुए 2,262 रन बनाए हैं और अब तक 10 अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने इतने ही मैचों में 96 विकेट भी चटकाए हैं और यह रिकॉर्ड उन्हें इस लीग के इतिहास के सबसे सफल ऑल-राउंडर खिलाड़ियों में से एक बनाता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: विराट कोहली की बोलती बंद कर देता है यह गेंदबाज, इतनी बार किया आउट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget