एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह ने बताया रोहित शर्मा की वजह से उन्हें करियर में कैसे मिला फायदा, पोंटिंग को लेकर कही यह बात

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बताया कि रोहित शर्मा की वजह से उन्हें करियर में कैसे फायदा मिला. उन्होंने रविचन्द्रन अश्विन से कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.

दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित शर्मा को उनकी काबिलियत पर हमेशा ही भरोसा था और यहां तक कि जब वह मुंबई इंडियंस में नये थे तो भी भारतीय कप्तान ने उन्हें महत्वपूर्ण ओवर गेंदबाजी करने को दिये और अब वह उनके तरीके से चीजें करने की आजादी देते हैं. बुमराह के अनुसार रोहित ने उनकी गेंदबाजी के विकास में अहम भूमिका अदा की है.

भारतीय टीम के साथी रविचंद्रन अश्विन के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर ‘डीआरएस विद एश’ एपिसोड के दौरान बुमराह ने कहा, ‘‘जब मैं टीम में आया था तो (रिकी) पोंटिंग कप्तान थे और मैं नियमित रूप से नहीं खेल रहा था. मैंने रोहित की कप्तानी में ही ज्यादा खेलना शुरू किया, उन्हें मुझे पर काफी भरोसा था. उन्होंने मेरे अंदर काफी आत्मविश्वास भरा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (रोहित) मुझे नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा कि मेरे अंदर किस तरह का कौशल है, इसलिये उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया और हमेशा मुझे कहा कि खुद पर भरोसा रखूं और यहां तक कि शुरूआती चरण में भी उन्हें मुझ पर काफी भरोसा था इसलिये वह मुझे महत्वपूर्ण ओवर देते थे. ’’

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘इससे मुझे लगता कि मैं यह काम कर सकता हूं, कभी कभार आप फिर भी यह मानने की कोशिश कर रहे होते हो कि शायद यही सही फैसला है कि मैं मुश्किल काम कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने आपको ऐसी मुश्किल परिस्थिति में डाल दिया कि आप खुद ही इससे बाहर निकलने का तरीका ढूंढ लोगे. ’’

आईपीएल में 2013 में और फिर 2016 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले बुमराह अब बेहतरीन तेज गेंदबाज बन चुके हैं. रोहित और बुमराह दोनों पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की इंडियन प्रीमियर लीग में सफलता का पर्याय रहे हैं. रोहित पर बुमराह ने कहा, ‘‘उन्हें अभी तक मुझ पर काफी भरोसा है और अब हम उस जगह पर पहुंच चुके हैं कि वह मुझे बताते ही नहीं कि क्या करना है. वह कहते हैं, ‘तुम खुद ही खिलाड़ियों को सजाओ और जो बदलाव तुम बताओगे, मैं वैसा करूंगा’. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब इस तरह का विश्वास बन चुका है. उन्हें यह भरोसा इसलिये है क्योंकि मैंने जिस भी तरह का मैदान सजाने को कहा, उन्होंने वैसा किया और इससे हमारा रिश्ता ऐसा बन गया है. ’’

रोहित अपने शांत चित्त व्यक्तित्व के लिये मशहूर हैं और वह उदाहरण पेश कर टीम की अगुआई करते हैं जिससे बुमराह काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा बहुत सहज रहते हैं, कुछ दिन अच्छे नहीं जाते लेकिन वह हमेशा टीम का माहौल सरल बनाये रखते हैं और उन्होंने हमेशा ही इसे बहुत शांत बनाये रखने की कोशिश की है. इन चीजों ने बतौर क्रिकेटर मुझे काफी मदद की. ’’

बुमराह ने कहा, ‘‘उन्हें काफी भरोसा है और बतौर गेंदबाज मेरे लिये यह हमेशा अच्छा स्थान रहा है क्योंकि मुझे वही करने की आजादी मिली जो मैं चाहता था. बतौर गेंदबाज यह मेरे लिये सही में काफी फायदेमंद रही और आने वाले दिनों में भी यह मेरे लिये काफी अहम होगी. ’’

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में उप कप्तान नियुक्त किये जाने पर बुमराह ने कहा कि वह ‘पद’ के पीछे नहीं हैं लेकिन अगर मौका दिया जाता है तो वह कभी भी टीम की अगुआई की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे. बुमराह ने कहा, ‘‘मैं चीजों का पीछा नहीं करना चाहता क्योंकि मैं नहीं चाहता. मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो मानता है कि भगवान ने एक योजना बनायी है और सब चीजें उसकी के अनुसार होगी इसलिये मैं उस योजना में रूकावट नहीं डालना चाहता. मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो भूमिका के लिये कहा जाता है, मैं वो सर्वश्रेष्ठ तरीके से करूंगा. मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता, जब आप टीम के सीनियर सदस्य हो तो आप हमेशा एक नेतृत्वकर्ता हो, इसलिये यह बस एक पद है.’’

यह भी पढ़ें : भारत के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम, देखें तस्वीरें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget