एक्सप्लोरर

IPL: 7 साल बाद क्वालीफायर 2 खेलेगी RCB, 2015 में CSK के सामने ऐसा रहा था प्रदर्शन

RR vs RCB Qualifier 2: आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा.

IPL 2022 RR vs RCB Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश करने पर रहेंगी. 

इस मैच को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में क्वालीफायर 1 की विजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. अगर आरसीबी इस मुकाबले को जीतती है तो यह चौथी बार होगा जब वह आईपीएल का फाइनल खेलेगी. इससे पहले भी टीम तीन बार निर्णायक मुकाबला खेल चुकी है लेकिन हर बार उसे हार का सामना ही करना पड़ा है.

7 साल बाद क्वालीफायर 2 खेलेगी RCB

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीन बार फाइनल खेल चुकी है. हालांकि, उसने अब तक खिताब नहीं जीता है. वहीं अगर क्वालीफायर 2 की बात करें तो सात साल बाद आरसीबी की टीम यह नॉकआउट मैच खेलने जा रही है. 

इससे पहले आईपीएल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्वालीफायर 2 खेला था. तब उसका सामना एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था. चेन्नई ने इस मैच में आरसीबी को अंतिम ओवर में तीन विकेट से मात दी थी. 

बेहद रोमांचक रहा था मुकाबला

आईपीएल 2015 में रांची में चेन्नई और बैंगलोर के बीच क्वालीफायर 2 खेला गया था. इस मैच में बैंगलोर ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए थे. आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया था. चेन्नई के लिए माइकल हसी ने 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. वहीं धोनी ने महत्वपूर्ण 26 रन बनाए थे. 

ये भी पढ़ें...

IPL 2022 Qualifier 2: राजस्थान के खिलाफ आज 1 विकेट लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे युजवेंद्र चहल

IPL 2022: हरभजन सिंह ने RCB के इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- 'पिछले सीजन ही पता चल गया था टैलेंट'

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget