एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोच कुंबले ने आखिरकार गेल पर तोड़ी चुप्पी, इस वजह से नहीं खेल पा रहा स्टार खिलाड़ी

IPL 2020: क्रिस गेल को आईपीएल 13 में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. कुंबले ने गेल के टीम में नहीं होने की वजह बताई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब अब तक खेले गए 6 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. इतने खराब प्रदर्शन के बावजूद भी ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट के सबसे कामयाब खिलाड़ी क्रिस गेल को टीम में नहीं चुनने के वजह से कप्तान और कोच पर सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम के कोच अनिल कुंबले ने हालांकि अब गेल को टीम में नहीं ले पाने की वजह बताई है.

किंग्स इलेवन पंजाब को गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 69 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम के कोच अनिल कुंबले ने मैच के दौरान कहा था कि क्रिस गेल को हैदराबाद के खिलाफ मैच में तबियत खराब होने की वजह से मौका नहीं मिला.

अनिल कुंबले ने कहा, ''हैदराबाद के खिलाफ मैच में हम गेल को टीम में लेना चाह रहे थे. लेकिन गेल इस मैच के लिए फिट नहीं थे. क्रिस गेल को फूड पोइजन से जूझ रहे हैं, इसी वजह से हम उन्हें हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं उतार पाए.''

बता दें कि क्रिस गेल को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रिस गेल का अनुभव टीम के काम आ सकता है और टीम अपनी पुरानी लय हासिल कर सकती है.

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए हालांकि गेल को टीम में जगह देना आसान नहीं है. गेल के टीम में आने पर टीम को अपनी कामयाब ओपनिंग जोड़ी मयंक-राहुल में से किसी एक को नंबर तीन पर भेजना होगा. इतना ही नहीं क्रिस गेल की खराब फील्डिंग भी टीम के लिए समस्या खड़ी कर सकती है.

भारत में क्रिकेट की वापसी को लेकर अहम जानकारी सामने आई, इस दिन लिया जाएगा बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget