एक्सप्लोरर

IPL 2020: विराट कोहली की कप्तानी पर भड़के गौतम गंभीर, चौंकाने वाली मांग की

IPL 2020: विराट कोहली 2011 से ही आरसीबी के कप्तान हैं. लेकिन उनकी अगुवाई में टीम को अब भी पहली खिताबी जीत का इंतजार है.

विराट कोहली की कप्तानी में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर का खिताब जीतने का ख़वाब अधूरा रह गया है. शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 6 विकेट से हार के साथ ही आरसीबी का 13वें सीजन में सफर खत्म हो गया. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि विराट कोहली को आरसीबी कप्तान के पद से हटा दिया जाना चाहिए.

गौतम गंभीर आईपीएल में बतौर कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. गंभीर ने कहा, ''विराट कोहली को अब कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए. 8 साल से विराट टीम के कप्तान हैं और वह एक खिताब नहीं दिला पाए हैं. 8 साल बहुत लंबा वक्त है.''

गौतम ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, ''मुझे किसी और कप्तान के बारे में बताएं. कप्तान को रहने भी दें तो किसी खिलाड़ी के बारे में बताएं जो 8 साल तक बिना खिताबी जीत के किसी टीम में बना रहा था.

रोहित को बताया बेहतर

गौतम गंभीर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था. गंभीर ने कहा, ''कोहली को खुद सामने आना चाहिए और मानना चाहिए कि उनकी कप्तानी में कमी है और वह जीत नहीं दिला सकते.''

गंभीर ने कप्तानी के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब का उदाहरण दिया. पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ''किंग्स इलेवन पंजाब को देखिए, अश्विन दो सीजन में जीत नहीं दिला पाए और उन्हें हटा दिया. रोहित शर्मा पांचवी बार मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने के करीब हैं, इसलिए वह कप्तान के पद पर कायम है.''

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम अब तक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है. आरसीबी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को भी पहली खिताबी जीत का इंतजार है.

IPL 2020: नटराजन की शानदार यॉर्कर ने बिखेरी डिविलियर्स की गिल्लियां, देखें वीडियो IPL 13 से बाहर होने के बाद बेहद भावुक हुए विराट कोहली, RCB को लेकर कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget