एक्सप्लोरर

IPL Final 2023: 'एक खिताब जीतना मुश्किल, 5 जीतना अविश्वसनीय', गौतम गंभीर ने की धोनी और चेन्नई की तारीफ

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस को फाइनल मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियमानुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने मात देते हुए खिताब को अपने नाम किया. चेन्नई ने IPL इतिहास में 5वीं बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है.

IPL Final 2023, CSK vs GT: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस को मात देते हुए 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया. 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने डकवर्थ लुईस नियमानुसार मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया. चेन्नई की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार धोनी और उनकी टीम को बधाई मिल रही है, इसमें एक नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर का भी शामिल है. जिन्होंने ट्वीट कर चेन्नई को बधाई देने के साथ धोनी की तारीफ भी की है.

गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और 2014 में खेले गए सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था. गंभीर ने चेन्नई के 5 बार खिताब को अपने नाम करने को एक अविश्वसनीय चीज बताया है. गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चेन्नई आपको कप जीतने की शुभकामनाएं. 1 बार ट्रॉफी जीतने आसान काम नहीं होता. आपने तो इसे 5 बार करके दिखा दिया. सच में यह अविश्वसनीय है.

गंभीर इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के मेंटोर की भूमिका में थे. लखनऊ की टीम ने लीग स्टेज का अंत होने के बाद पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी. लेकिन उन्हें चेपॉक स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था.

धोनी ने बताया कि क्या वह खेलेंगे अगला सीजन

फाइनल मुकाबले के बाद सभी की नजरें इसी चीज पर टिकी हुईं थी कि धोनी क्या अपने रिटायरमेंट का एलान करेंगे. इसको लेकर धोनी ने कहा कि वह रिटायरमेंट तो लेना चाहते हैं, लेकिन इस सीजन फैंस से मिले प्यार को देखते हुए वह एक और सीजन खेलना चाहेंगे. हालांकि अभी इन सभी चीजों पर फैसला लेने के लिए उनके पास काफी समय है.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: IPL 2023 फाइनल के आखिरी ओवर में दिखे कैप्टन कूल के कई रूप, देखें कैसे दिए रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget