एक्सप्लोरर

IPL 2020: RCB के लिए बुरी खबर, 10 करोड़ की कीमत वाला खिलाड़ी आज का मैच नहीं खेलेगा

IPL 2020: आरसीबी ने आईपीएल 13 में अपने सफर का आगाज शानदार तरीके से किया है. लेकिन अब टीम को स्टार खिलाड़ी के बाहर होने से तगड़ा झटका लगा है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टक्कर देखने को मिलेगी. लेकिन मैच से पहले ही विराट कोहली की टीम के लिए बुरी खबर है. टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे. क्रिस मॉरिस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे.

मॉरिस के अनफिट होने की जानकारी आरसीबी की ओर से दी गई है. टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन ने कहा, ''मॉरिस स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. वह दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं है. मॉरिस डेप्थ ओवर्स में बॉलिंग करने और बड़े हिट लगाने में माहिर हैं.''

मॉरिस के नहीं होने की वजह से आरसीबी के टीम बैलेंस में गड़बड़ हुई है. उन्होंने कहा, ''हमारे टीम बैलेंस पर बहुत फर्क पड़ा है. मॉरिस ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फिल्डिंग तीनों में योगदान देते हैं.''

हालांकि हेसन का मानना है कि मॉरिस अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे. बता दें कि मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा है और इस सीजन में वह आरसीबी के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहने वाले हैं.

पिछले साल बेहद ही खराब प्रदर्शन करने वाली आरसीबी ने 2020 के सीजन की शुरुआत बेहतर तरीके से की है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 13 के अपने पहले मैच में आरसीबी की टीम 10 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही.

पहले मैच में पडिकल, फिंच, डिविलियर्स की बल्लेबाजी और चहल की शानदार गेंदबाजी ने विराट कोहली को इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया है.

IPL 2020: अंबाती रायडू हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी और ज्यादा बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget