एक्सप्लोरर

IPL की संभावित तारीखों से खुश नहीं है ब्रॉडकास्टर, चाहता है यह बदलाव

बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है आईपीएल का आयोजन सितंबर से नवंबर के बीच ही होगा.

बीसीसीआई ने आईपीएल-13 की तारीख 26 सितंबर से आठ नवंबर के बीच लगभग तय कर ली है. लेकिन ऐसी खबरें हैं कि ब्रॉडकास्टर इन तारीखों से खुश नहीं हैं, क्योंकि इसमें दिवाली का सप्ताह शामिल नहीं है. बीसीसीआई हालांकि स्टार इंडिया को इस मामले में सफाई देने को तैयार है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में दिवाली का प्रारूप बदल गया है और बार्क की रेंटिंग्स इन सप्ताह में अब ज्यादा खास नहीं रहती और यही कारण है कि भारतीय टीम को दिवाली ब्रेक दिया जाता है ताकि वह अपने परिवारों के साथ समय बिता सकें.

उन्होंने कहा, "हम स्टार इंडिया के साथ बैठकर इस मुद्दे पर कभी भा बात कर सकते हैं. हमने हालांकि उनसे बार्क रेंटिंग के बारे में बात की है क्योंकि वह सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के मैच भी प्रसारित करती है. दिवाली के सप्ताह में बार्क रेंटिंग्स में गिरावट देखी गई है इसलिए हमारी राष्ट्रीय टीम इस दौरान ब्रेक लेती है.

अधिकारी ने कहा, "सिर्फ खिलाड़ियों को ब्रेक ही नहीं मिलता है बल्कि वह देश के सबसे बड़े त्योहार में अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिता पाते हैं. अगर किसी तरह की असमंजस है तो हम प्रसारणकर्ता के साथ बैठकर इस पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं. यही कारण है कि आईपीएल को दिवाली सप्ताह तक नहीं खिंचा जा रहा है."

फ्रेंचाइजी ने कहा, हो सकता है फायदा

इस संबंध में जब एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर आखिरी सप्ताह दिवाली के सप्ताह से जुड़ता तो इससे स्टार इंडिया को निश्चित फायदा होता. लेकिन तारीखों से प्रेंचाइजियों को मतलब नहीं है.

उन्होंने कहा, "अगर आप फ्रेंचाइजी के नजरिए से देखेंगे तो हमारे लिए ज्यादा अंतर नहीं है क्योंकि ऐसा नहीं है कि हम भारत में प्रशंसकों के सामने खेल रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने आएंगे और हमें गेट मनी से ज्यादा से ज्यादा पैसा मिलेगा."

अधिकारी ने कहा, "लेकिन हां, प्रसारणकर्ता के नजरिए से, ऐसा हो सकता है कि 75-80 प्रतिशत इवेंटरी बेची जा चुकी हो, और अभी भी कुछ आखिरी में बची हो जो अगर दिवाली के सप्ताह में लीग पहुंचती है तो उसे ज्यादा रेट पर बेचा जा सके."

बता दें कि आईसीसी की सोमवार को होने वाली मीटिंग में ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के भविष्य पर फैसला आ सकता है. कोरोना के बढ़ते कहर और तैयारियां नहीं होने की वजह से वर्ल्ड कप का रद्द होना तय माना जा रहा है. ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल को लेकर आधिकारिक एलान कर सकता है.

26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जाएगा IPL 2020? जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget