एक्सप्लोरर

IPL Auction 2021: नीलामी के लिए CSK के पास हैं 19 करोड़, इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाएंगे माही

IPL Auction 2021: सीएसके ने इस सीजन से पहले केदार जाधव जैसे खिलाड़ी को रिलीज किया है. धोनी की नज़र एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी पर है जो कि टीम के बैलेंस में फिट बैठता है. चूंकि टीम के पास 19 करोड़ रुपये हैं इसलिए धोनी उस खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर चुके हैं.

IPL Auction 2021: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे कामयाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था. पिछले साल सीएसके आईपीएल में पहली बार प्लेऑफ राउंड में जगह नहीं बना पाई. आईपीएल 2020 के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए टीम के कप्तान एमएस धोनी ने कई बड़े बदलाव करने का एलान किया था. 18 फरवरी को होने वाली नीलामी में इन्हीं बदलावों की एक झलक देखने को मिल सकती है.

सीएसके ने इस सीजन की शुरुआत से पहले हरभजन सिंह, केदार जाधव और पीयूष चावला जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इन खिलाड़ियों के जाने की वजह से टीम में स्पिनर्स और मिडिल ऑर्डर के ऐसे बल्लेबाज की कमी हो गई है जो कि जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सके.

चेन्नई सुपर किंग्स के पास कुल 7 स्लॉट खाली हैं. धोनी की टीम इन स्लॉट को भरने के लिए 6 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को खरीद सकती है. चेन्नई ने रॉबिन उथ्थपा को राजस्थान रॉयल्स से लेकर पहले ही अपने बेस को मजबूत कर लिया है.

सीएसके की नज़र एक विदेशी खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाने पर है. चेन्नई के प्लान में सबसे फिट ग्लेन मैक्सवेल बैठते हैं. मेक्सवेल के आने से चेन्नई का मिडिल ऑर्डर मजबूत होगा. इसके साथ ही मैक्सवेल की ऑफ स्पिन गेंदबाजी धोनी को एक अतिरिक्त विकल्प भी देगी. मैक्सवेल के अलावा मोईन अली भी धोनी के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी सीएसके की नज़र

ऑलराउंडर के अलावा सीएसके अपनी ओपनिंग बल्लेबाजी को और मजबूत करने की कोशिश कर सकती है. जेसन रॉय, डेविन मलान, फिंच ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सीएसके दांव लगा सकती है. लुकमान मेरीवाला चेतन सकारिया, शिवम दूबे पर भी धोनी की टीम की नज़र रहेगी.

IPL 2021: नीलामी से एक दिन पहले मैक्सवेल ने खोला राज, बताया किस टीम के लिए खेलना चाहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget