एक्सप्लोरर

IPL 2025 New Date: आईपीएल की तारीख में बदलाव, अब 14 मार्च से नहीं शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें क्यों होगी देरी

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का आगाज 14 मार्च से होने वाला था. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब इसकी तारीख बदल दी गई है. टूर्नामेंट देरी से शुरू होगा.

IPL 2025 Schedule New Date: आईपीएल 2025 का आगाज 14 मार्च से होना था. लेकिन अब टूर्नामेंट देरी से शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के अगले सीजन की तारीख में बदलाव किया गया है. अब आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होगा. लेकिन अभी तक प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीख का पता नहीं चल पाया है. आईपीएल के नए शेड्यूल पर जल्द ही काम शुरू होगा.

बीसीसीआई ने हाल ही में मुंबई हेडक्वार्टर में मीटिंग की थी. इसमें कई अहम मसलों पर चर्चा हुई. अब अगली मीटिंग 18 या 19 जनवरी को हो सकती है. इसमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड फाइनल की जाएगी. इसके साथ ही आईपीएल को लेकर भी चर्चा हो सकती है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक फिलहाल आईपीएल 2025 की तारीख को बदल कर 21 मार्च कर दिया गया है. राजीव शुक्ला ने पहले गलती से 23 मार्च बताया था. लेकिन फिर 21 मार्च बताया.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ठीक बाद शुरू होने वाला था आईपीएल -

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. जबकि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा. इसके ठीक बाद 14 मार्च से आईपीएल शुरू होने वाला था. इस वजह से खिलाड़ियों को ज्यादा ब्रेक नहीं मिल पाता. आईपीएल में कई विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जो कि मार्च में पाकिस्तान और यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए होंगे. लिहाजा उन्हें आराम नहीं मिल पाता.

क्यों बदल दी गई आईपीएल 2025 की तारीख -

आईपीएल के आगाज की तारीख को क्यों बदला गया है, इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. आईपीएल 2025 का शेड्यूल भी अभी तक जारी नहीं हुआ है. लेकिन जल्द ही इसको लेकर अपडेट मिल सकता है. बता दें कि इस सीजन का मेगा ऑक्शन जेद्दा में हुआ था. इसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके थे. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था.

यह भी पढ़ें : IND W vs IRE W: वीमेंस क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, 370 रन बनाकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जेमिमा ने जड़ा शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget