एक्सप्लोरर

सिर्फ 10 ओवर में पंजाब किंग्स को चखाया हार का स्वाद, आठ विकेट से जीतकर फाइनल में RCB, क्या 17 साल बाद जीतेगी पहला खिताब

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पूरी टीम 14.1 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई. इसके बाद 102 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुल्लांपुर में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच को आठ विकेट से जीतकर आठ साल बाद फाइनल में जगह बना ली. आरसीबी को जीत के लिए 102 रन की जरूरत थी और उसने मात्र 10 ओवर में 106/2 बनाकर मैच जीत लिया.

पंजाब 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पूरी टीम 14.1 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई. इसके बाद 102 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 27 गेंद पर तीन छक्के और छह चौके की मदद से नाबाद 56 रन बनाए. उनके साथ कप्तान रजत पाटीदार आठ गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने छक्का लगाकर मैच टीम की झोली में डाल दिया. विराट कोहली 12 गेंद पर 12 और मयंक अग्रवाल 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच जीता.

पंजाब की गेंदबाजी भी पूरी तरह फ्लॉप

बल्लेबाजी की तरह पंजाब की गेंदबाजी भी पूरी तरह फ्लॉप रही. कोई भी गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में असफल रहा. काइल जैमिसन और मुशीर खान को एक-एक विकेट मिला.

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की मजबूत बल्लेबाजी आरसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने बिखर गई. पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई थी.

पंजाब किंग्स के लिए मार्क्स स्टॉयनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए

पंजाब किंग्स के लिए मार्क्स स्टॉयनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 18-18 रन बनाए. इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में प्रवेश नहीं कर सका. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन, यश दयाल ने दो, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिए.

आरसीबी चौथी बार आईपीएल के फाइनल में

आरसीबी चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. टीम 2009, 2011 और 2016 का फाइनल खेली थी. तीनों मौकों पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था.  फाइनल में पहुंचने के बाद आरसीबी के पास पिछले 17 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने का मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget