एक्सप्लोरर

IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस ने लगाई छलांग, पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हुए सिराज; जानें किसके पास है ऑरेंज कैप

SRH vs GT IPL 2025: रविवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. मैच के हीरो रहे मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाए, जो पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गए हैं.

IPL Points Table 2025: मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के सहारे गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 152 रनों पर रोक दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 20 गेंद शेष रहते जीत हासिल की, कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली. देखें इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ है? और ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है.

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. अभिषेक शर्मा 18 और ट्रेविस हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए, दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया. ईशान किशन भी 17 रन बनाकर आउट हुए. हेनरिक क्लासेन ने 27 और नितीश कुमार रेड्डी ने 31 रन बनाए. अंतिम ओवरों में पैट कमिंस ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 152 तक पहुंचाया. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी ख़राब हुई थी. साईं सुदर्शन (5) के बाद जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए. 16 पर 2 विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई, जिसने गुजरात की जीत सुनिश्चित की. सुंदर 29 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए. गिल ने 43 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए. शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. 

SRH vs GT मैच के बाद आईपीएल की अंक तालिका में बदलाव

इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर थी, जीत के बाद टीम 1 पायदान ऊपर आ गई है. गुजरात की ये चार में से तीसरी जीत थी. 6 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट +1.031 है. पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स ही है, जिसने 3 में से 3 मैच जीते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो वह पहले ही 10वें नंबर पर थी. ये उसकी 5 मैचों में चौथी हार है, उसका नेट रन रेट (-1.629) बहुत नीचे जा चुका है.

IPL Purple Cap 2025: पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हुए मोहम्मद सिराज

SRH के खिलाफ 4 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गए हैं. वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. अभी पर्पल कैप सीएसके के नूर अहमद के पास है, जिन्होंने अभी तक 10 विकेट लिए हैं. नीचे देखें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज. 

  1. नूर अहमद (CSK)- 10
  2. मिचेल स्टार्क (DC)- 9
  3. मोहम्मद सिराज (GT)- 9
  4. खलील अहमद (CSK)- 8
  5. साईं किशोर (GT)- 8

IPL Orange Cap 2025: ऑरेंज कैप होल्डर

ऑरेंज कैप अभी लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन के पास है, उन्होंने 4 पारियों में 201 रन बनाए हैं. नीचे देखें टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज. 

  1. निकोलस पूरन (LSG)- 201
  2. साईं सुदर्शन (GT)- 191
  3. मिशेल मार्श (LSG)- 184
  4. सूर्यकुमार यादव (MI)- 171
  5. जोस बटलर (GT)- 166

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget