एक्सप्लोरर

IPL Points Table: PBKS ने लगाई लंबी छलांग, RCB के साथ GT भी नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका का ताजा हाल

RCB vs PBKS 2025: शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है. जबकि आरसीबी की हार से गुजरात टाइटंस भी नीचे खिसक गई है.

IPL Points Table 2025: शुक्रवार को बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स मैच देरी से शुरू हुआ, जो 14-14 ओवरों का खेला गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी का प्रदर्शन एक बार फिर ख़राब रहा,  पहले ओवर में ही फिल साल्ट (4) आउट हो गए. तीसरे ओवर में विराट कोहली 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वो तो टिम डेविड ने 50 रन बनाकर आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया नहीं तो पूरी टीम 60 पर ऑलआउट होती नजर आ रही थी. 

आरसीबी द्वारा मिले 96 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 11 गेंद रहते हासिल कर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. नेहल वढेरा ने 19 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए, ये पारी महत्वपूर्ण थी क्योंकि 4 विकेट 53 के स्कोर पर गिरने के बाद पंजाब किंग्स पर भी दबाव आ गया था. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है, जबकि आरसीबी नीचे खिसक गई है.

RCB vs PBKS मैच के बाद अंक तालिका

शुक्रवार को हुए मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स अंक तालिका में चौथे नंबर पर थी. आरसीबी को 5 विकेट से हराने के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर आ गई है. ये श्रेयस अय्यर एंड टीम की 7 मैचों में 5वीं जीत है. उसके 10 अंक हो गए हैं, उसका नेट रन रेट +0.308 का है. 

आरसीबी इस मैच से पहले तीसरे नंबर पर थी, जो अब खिसककर चौथे स्थान पर आ गई है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की ये 7 मैचों में तीसरी हार है. उसके 6 अंक हैं, हालांकि उसका नेट रन रेट (+0.446) पंजाब से अभी भी बेहतर है. मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर थी, जो अब तीसरे नंबर पर आ गई है.

IPL 2025 में आज होने वाले मुकाबले

आईपीएल में आज शनिवार, 19 अप्रैल को डबल हेडर है. पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC 2025) के बीच है. दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG 2025) की भिड़ंत है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget