एक्सप्लोरर

मुंबई-पंजाब क्वालीफायर में कट-ऑफ टाइम, बारिश नहीं रुकी तो कितने बजे आएगा फैसला?

MI vs PBKS Qualifier 2: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स दूसरे क्वालीफायर मैच में बारिश विलेन बन गई है. यहां जानिए क्वालीफायर-2 मैच शुरू होने के लिए कट-ऑफ टाइम क्या है?

MI vs PBKS Cut off Time: रविवार, 1 जून को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच दूसरे क्वालीफायर मैच में बारिश विलेन बन गई है. हालांकि टॉस समय से हो गया था, जहां पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी है. बता दें कि यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. दरअसल प्लेऑफ के मैच शुरू होने से पहले BCCI ने कुछ नए नियमों पर मुहर लगाई थी, जिनमें कट-ऑफ टाइम को बढ़ा दिया गया था. अगर स्टेडियम में बारिश नहीं रुकती है तो आखिर मैच रद्द होने के लिए कट-ऑफ टाइम क्या है?

कट-ऑफ टाइम?

IPL 2025 के नियमों के मुताबिक मैच का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों को कम से कम पांच-पांच ओवर खेलने होंगे. जहां तक कट-ऑफ टाइम की बात है, रात 11:56 तक यदि 5-5 ओवर का मैच शुरू नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा.

11:56 से पहले यदि 5-5 ओवर का मैच शुरू हो जाता है तो मैच को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा. बता दें कि पहले मैच को रद्द करने का कट-ऑफ टाइम 10:56 हुआ करता था. याद दिला दें कि जब 17 मई को आईपीएल 2025 टूर्नामेंट दोबारा शुरू हुआ, तब RCB बनाम KKR मैच को बारिश के कारण कट-ऑफ टाइम से पहले ही रात 10:23 बजे रद्द घोषित कर दिया गया था.

ऐसे में सवाल उठता है कि रात 11:56 तक यदि 5-5 ओवर का मैच नहीं हो पाया तो किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी? असल में क्वालीफायर-2 मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. इसलिए अगर बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन के कारण पंजाब किंग्स, फाइनल में पहुंच जाएगी. बताते चलें कि IPL 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाना है, जिसमें RCB पहले ही प्रवेश कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

मुंबई-पंजाब के क्वालीफायर-2 मुकाबले में बारिश, रद्द हुआ मैच तो ये टीम फाइनल में, जानें IPL का नियम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget