एक्सप्लोरर

मुंबई-पंजाब के क्वालीफायर-2 मुकाबले में बारिश, रद्द हुआ मैच तो ये टीम फाइनल में, जानें IPL का नियम

MI vs PBKS Qualifier-2: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबले में बारिश आ गई है. अगर ये मैच रद्द होता है तो कौन सी टीम आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी, यहां जानिए.

Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Delayed: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबले में बारिश आ गई है, जिसके चलते मैच कुछ देरी से शुरू होगा. लेकिन अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो इस क्वालीफायर-2 के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. लेकिन इस मैच के लिए एक्स्ट्रा 120 मिनट यानि कि 2 घंटे का समय अलग से रखा गया है.

मैच रद्द हुआ तो फाइनल में पहुंचेगी ये टीम

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अगर ये मैच रद्द हो जाता है तो आईपीएल नियमों के मुताबिक, पंजाब की टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और मुंबई इंडियंस का सफर इस टूर्नामेंट में यही खत्म हो जाएगा. इसके पीछे की वजह है कि आईपीएल पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम, मुंबई से आगे है, इसी बात का फायदा श्रेयस अय्यर की टीम को क्वालीफायर-2 में मिलेगा.

पॉइंट्स टेबल में किसके पास कितने अंक?

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 19 अंकों के साथ टॉप पर रही. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी 19 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट में पंजाब से पीछे होने के चलते आरसीबी, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही. गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर और मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रही थी.

मुंबई के लिए खतरे की घंटी बनी बारिश

मुंबई इंडियंस के लिए ये बारिश खतरे की घंटी बन चुकी है. अगर क्वालीफायर-2 में बारिश लगातार आती रही, तो पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रहने का खामियाजा हार्दिक पांड्या की MI को भुगतना होगा. मुंबई की टीम बिना मैच खेले ही ये क्वालीफायर-2 हार जाएगी.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और रीस टॉपले.

इम्पैक्ट प्लेयर- अश्वनी कुमार.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर- विजयकुमार वैश्यक

यह भी पढ़ें

PBKS vs MI Qualifier-2: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी तगड़ी भिड़ंत, देखें टॉप-5 बैटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget