एक्सप्लोरर

IPL 2025 Mega Auction: मार्की प्लेयर्स के सेट 2 में हैं 6 खिलाड़ी, जानें किस पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए मार्की प्लेयर्स के दूसरे सेट में 6 खिलाड़ी शामिल हैं. जानें इन 6 खिलाड़ियों में कौन सबसे महंगा बिक सकता है?

IPL 2025 Marquee Players List: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व 12 खिलाड़ियों को अलग करके मार्की प्लेयर्स की दो लिस्ट तैयार की गईं. एक तरफ पहली लिस्ट में ऋषभ पंत और कैगिसो रबाडा जैसे कई नामी खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं दूसरी लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें चार भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. मार्की प्लेयर्स के दूसरे सेट में शामिल 6 खिलाड़ियों में सिर्फ डेविड मिलर ऐसे हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ से कम रखा है.

किस पर लगेगी सबसे ऊंची बोली?

मार्की प्लेयर्स के दूसरे सेट में युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को रखा गया है. इन सभी खिलाड़ियों का विश्व क्रिकेट में कद बहुत ऊंचा है. मगर केएल राहुल को लेकर अटकलें हैं कि वो सबसे महंगे बिक सकते हैं, लेकिन कई दिलचस्प तथ्य इन अटकलों को सच का रूप भी दे रहे होंगे.

केएल राहुल पिछले तीन सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर रहे थे. वो एक वर्ल्ड-क्लास विकेटकीपर हैं और आईपीएल करियर में 63 डिसमिसल अपने नाम कर चुके हैं. राहुल इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक भी हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल की 123 पारियों में 4,683 रन बनाए हैं. जब किसी फ्रैंचाइजी को एक ही प्लेयर में कप्तान, वर्ल्ड-क्लास विकेटकीपर और एक बेहतरीन बल्लेबाज मिल रहा हो, तो भला कौन सी फ्रैंचाइजी उनपर बोली नहीं लगाना चाहेगी.

केएल राहुल की IPL 2024 में सैलरी?

केएल राहुल को आईपीएल 2024 में खेलने के लिए LSG ने 17 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी. राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में बहुत लंबा सफर तय किया है. 2013 में RCB ने उन्हें महज 10 लाख रुपये में खरीदा था, उसके बाद वो 2014-2017 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले और इन चार सीजन के दौरान उन्हें 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिली. 2018-2021 तक पंजाब किंग्स ने उन्हें 11 करोड़ रुपये तंख्वाह के तौर पर दिए और लखनऊ की टीम में आने के बाद उन्हें एक सीजन खेलने के लिए 17 करोड़ रुपये मिल रहे थे.

यह भी पढ़ें:

Watch: नॉट-आउट थे केएल राहुल? ऑस्ट्रेलिया पर लग रहे बेईमानी के आरोप; जानें क्या है पूरा सच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget