एक्सप्लोरर

IPL 2025 का शेड्यूल, जानें कब है पहला मैच और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत; एक क्लिक में फुल डिटेल्स

IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे. यहां आपको आईपीएल 2025 की A टू Z डिटेल्स मिलेंगी.

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) 21 मार्च से 25 मई के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2025 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है. IPL के फुल शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है, उससे पहले जानिए आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा. 

आईपीएल दुनिया की सबसे चर्चित लीगों में शामिल है. 2008 से शुरू हुई इस लीग ने हर वर्ष एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. करीब 2 महीनों तक चलने वाली इस लीग का आगामी सीजन 21 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा. 

IPL 2025 कब शुरू होगा?

आईपीएल 2025 का पहला मैच 21 मार्च को खेला जाएगा. 

IPL 2025 में पहला मैच किस टीम का है?

आईपीएल 2025 का पहला मैच पिछले वर्ष की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रनर-अप सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 

IPL 2025 में पहला कहां खेला जाएगा?

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा. 

IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी 

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी KKR vs SRH मैच से पूर्व 21 मार्च को ईडन गार्डन्स पर हो सकती है. हालांकि ओपनिंग सेरेमनी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

IPL 2025 Playoffs 

आईपीएल 2025 फाइनल समेत प्लेऑफ के 2 मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे. प्लेऑफ के अन्य 2 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे.

IPL 2025 टीम

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद.

IPL 2025 में लागू होगा ICC का यह नियम

आईपीएल2025 का शेड्यूल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले जारी कर दिया जाएगा. आईपीएल का आगाज 21 मार्च को होगा, तो फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. वहीं, इस बार आईपीएल सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, इस सीजन से आईसीसी के आचार संहिता नियमों का लागू किया जा सकता है.

इससे पहले आईपीएल के अपने नियम होते थे. हालांकि, अब इस टूर्नामेंट में आईसीसी के नियमों का पालन किया जाएगा. इसके अलावा इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल जारी रहेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget