एक्सप्लोरर

अब तो RCB चैंपियन बन गई समझो! नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ऐसा है रिकॉर्ड; आंकड़े हैरान करने वाले

IPL Final 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है. फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जानिए इस मैदान पर RCB का रिकॉर्ड कैसा है?

RCB Final IPL 2025: IPL 2025 के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर RCB ने फाइनल में प्रवेश पाया था. आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह आईपीएल इतिहास में कुल चौथी बार है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंची है. अब फाइनल में उसकी भिड़ंत मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस या पंजाब किंग्स में से किसी एक टीम से होगी. खैर उससे पहले जान लेते हैं कि आईपीएल 2025 फाइनल के वेन्यू यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

अब तो RCB चैंपियन बन गई समझो!

IPL इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 मैच खेले हैं. इनमें उसे 3 बार जीत और तीन मौकों पर हार मिली है. इस मैदान पर खेले गए पिछले 4 मैचों की बात करें तो बेंगलुरु को केवल एक जीत नसीब हुई है. ये आंकड़े RCB की मौजूदा टीम से मेल नहीं खा रहे हैं, क्योंकि IPL 2025 में बेंगलुरु का बैटिंग और गेंदबाजी लाइन-अप पहले से बहुत बेहतर रहा है.

विशेष रूप से विराट कोहली की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका IPL औसत 54.75 का है. वो अब तक इस मैदान पर 6 मैचों में दो फिफ्टी समेत 219 रन बना चुके हैं. आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार का भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर औसत करीब 39 का है. भुवनेश्वर कुमार पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी, जो इस मैदान पर अब तक 11 के बेहतरीन गेंदबाजी औसत से 9 विकेट चटका चुके हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो RCB फाइनल में एकजुट होकर प्रदर्शन कर पाई तो उसे चैंपियन बनने से शायद ही कोई रोक पाएगा.

IPL फाइनल मैचों में RCB का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली बार 2009 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे डेक्कन चार्जर्स ने 6 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती थी. उसने दूसरी बार फाइनल 2011 में खेला, लेकिन इस बार उसे CSK के आगे घुटने टेकने पड़े और 58 रनों से फाइनल मैच हार गई. RCB ने अंतिम बार फाइनल 2016 में खेला, लेकिन इस बार भी उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 8 रन से शिकस्त मिली थी.

यह भी पढ़ें:

कप्तान पहली परीक्षा में फेल, अब नहीं मिलेगी रोहित शर्मा की जगह? इंग्लैंड टूर से पहले टीम इंडिया को झटका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget