एक्सप्लोरर

RR vs GT: राजस्थान लगाएगी जीत का 'पंच' या गुजरात की होगी हार की हैट्रिक, जानिए कौन मारेगा बाज़ी?

Rajasthan vs Gujarat: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा. यहां जानिए इस मैच में किसकी जीत होगी.

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान ने इस सीजन में अब तक चार मैच जीते हैं. ऐसे में वो आज जीत का पंच लगाना चाहेगी. वहीं गुजरात की टीम पांच मैचों में सिर्फ दो मैच जीती है और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है. यहां जानिए आज किसकी जीत हो सकती है. 

आंकड़ो में गुजरात का पलड़ा भारी 

राजस्थान और गुजरात के बीच हेड टू हेड की बात करें तो इसमें शुभमन गिल की टीम का पलड़ा काफी भारी है. आईपीएल में दोनों टीमें अब तक पांच बार भिड़ चुकी हैं. इस दौरान चार मैच में गुजरात टाइटंस ने बाज़ी मारी है, वहीं सिर्फ एक मैच में राजस्थान को जीत नसीब हुई है. 

राजस्थान बनाम गुजरात पिच रिपोर्ट 

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रही है. हालांकि, यहां शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिली है. यहां खेले गए पिछले मैच में दूसरी पारी में बैटिंग आसान दिखी थी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम आज लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन

गुजरात और राजस्थान के बीच मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में गुजरात की जीत के चांस ज्यादा हैं. हालांकि, राजस्थान को होम एडवांटेज है और वो लगातार जीत रहे हैं, लेकिन आज शुभमन गिल की टीम जीत दर्ज कर सकती है.  

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल. 
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे. 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, केन विलियमसन/मैथ्यू वेड, विजय शंकर, अभिनव मनोहर/शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव और स्पेनसर जॉनसन. 
इम्पैक्ट प्लेयर- मोहित शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget