एक्सप्लोरर

MI vs SRH: '18 ओवर बैटिंग...', शतक के बाद सूर्यकुमार यादव के बयान ने बढ़ाई मुंबई की चिंता!

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की बदौलत MI ने SRH को हराया. सूर्यकुमार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इस सीजन में मुंबई की यह चौथी जीत रही.

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोमवार रात को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उनकी इस धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद को सात विकेट से मात दी. 12 मैचों में मुंबई इंडियंस की ये चौथी जीत रही. मैच के बाद सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने काफी समय बाद इस तरह की पारी खेली है.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
मैच के बाद बातचीत में सूर्यकुमार ने बताया कि उन्हें चोट को लेकर कोई फिक्र नहीं है क्योंकि उन्होंने 20 ओवर फील्डिंग की और 18 ओवर बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा- "मैंने काफी समय बाद इस तरह की पारी खेली है. मैंने 20 ओवर फील्डिंग की और 18 ओवर बल्लेबाजी की, थकान जरूर महसूस हो रही है. लेकिन ये वक्त की मांग थी. जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो टीम को अंत तक बल्लेबाजी करने वाले की जरूरत थी. गेंद स्विंग होना कम हुआ, तो मैंने नेट्स में अभ्यास किए गए अपने सभी शॉट्स खेले. मेरा इरादा वही रहता, मैं उसी तरह से खेलता."

MI के लिए दो शतक लगा चुके हैं सूर्या 
सूर्यकुमार यादव अब तक मुंबई इंडियंस के लिए दो शतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा ने भी अब तक दो शतक लगाए हैं. मुंबई इंडियंस के लिए सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, लेंडल सिमंस और कैमरून ग्रीन ने एक-एक शतक लगाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

MI vs SRH मैच समरी
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हैदराबाद ने शुरुआत से ही लगातार विकेट गंवाए और अंत में ट्रैविस हेड और कप्तान पैट कमिंस की पारियों की बदौलत 20 ओवरों में 173 रन बनाए.

जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती बल्लेबाजों को जल्दी गंवा दिया और 31 रन पर ही 3 विकेट खो दिए. इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 16 गेंद रहते हुए जीत दिला दी. सूर्यकुमार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया.

यह भी पढ़ें: MI vs SRH: सूर्यकुमार यादव ने की रोहित शर्मा की बराबरी, Mumbai Indians के लिए बनाए यह रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget