एक्सप्लोरर

DC vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से रोका, ऑरेंज कैप में संजू आए आगे

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के मैच नंबर 56 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर उन्हें प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से रोक दिया है.

IPL 2024 Points Table Orange And Purple Cap: आईपीएल 2024 के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स 20 रनों से हरा दिया. यह सीज़न में राजस्थान की तीसरी हार और दिल्ली की छठी जीत रही. दिल्ली ने इस जीत के साथ राजस्थान को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से रोक दिया. राजस्थान के पास 16 प्वाइंट्स मौजूद हैं. ऐसे में अगर टीम दिल्ली के खिलाफ मैच जीत जाती, तो प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो जाती है. इस मैच के बाद संजू सैमसन ऑरेंज कैप की रेस में आ गए. 

मैच जीतने के बाद दिल्ली 12 प्वाइंट्स और -0.316 के नेट रनरेट के साथ पांचवें पायदान पर है. इसके अलावा हारने वाली राजस्थान रॉयल्स 16 प्वाइंट्स और +0.476 के नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है. 

ऐसी हैं टॉप-4 टीमें

टेबल की टॉप-4 टीमें देखी जाएं तो कोलकाता नाइट राइडर्स 16 प्वाइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर है. फिर 16 ही प्वाइंट्स के साथ राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. 

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

आगे बढ़ते हुए बाकी टीमों की तरफ देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 12-12 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस 8-8 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें पायदान पर है. 

ऑरेंज कैप की रेस में संजू आए आगे

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली. इस पारी के बाद वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे पायदान आ गए हैं. संजू ने 11 मैचों की 11 पारियों में 471 रन बना लिए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली 542 रनों के साथ अव्वल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 541 रनों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. 

पर्पल कैप में जसप्रीत बुमराह का दबदबा बरकार

पर्पल कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 18 विकेट के साथ अव्वल नंबर पर हैं. फिर पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल 17 विकेट के साथ दूसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 16 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज़ हैं.  

 

ये भी पढे़ं...

DC vs RR: दिल्ली ने फतह किया कोटला का किला, राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को रखा बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget