एक्सप्लोरर

DC vs RR: दिल्ली ने फतह किया कोटला का किला, राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को रखा बरकरार

DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रनों से शानदार जीत दर्ज की. उसके लिए फ्रेजर और पोरेल ने अर्धशतक लगाया.

DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हरा दिया है. टीम ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है. टॉस हारकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. दिल्ली के लिए जेक फ्रेजर मैकगर्क 50 और अभिषेक पोरेल ने तूफानी अंदाज में 65 रन बनाए. जब राजस्थान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे. जायसवाल ने 4 रन बनाए और जोस बटलर ने 19 रनों का योगदान दिया. राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान संजू सैमसन ने बनाए. सैमसन 49 गेंदों में 119 रनों की धुआंधार पारी खेलकर दिल्ली को जीत से दूर धकेलते चले गए.

222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स पावरप्ले ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना चुकी थी. अगले ओवरों में रनों की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ी क्योंकि रियान पराग भी तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे. इस बीच 11वें ओवर में पराग 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इस पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए. उसके बाद शुभम दुबे एक छोर से डटे रहे, वहीं संजू सैमसन लगातार गेंदबाजों की कुटाई करने में लगे थे. लेकिन संजू के आउट होने के बाद पारी बिखर गई.

राजस्थान के लिए सैमसन ने खेली 86 रनों की पारी -

दिल्ली के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 201 रन ही बना सके. सैमसन 86 रन बनाकर आउट हुए. बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यशस्वी 4 रन बनाकर आउट हुए. रियान पराग ने 27 रनों का योगदान दिया. शुभमन दुबे ने 25 रनों का योगदान दिया. रोवमैन पॉवेल 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

राजस्थान की पारी के दौरान दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए. अक्षर पटेल और रसिख डार को 1-1 विकेट मिला.

दिल्ली के लिए फ्रेजर-पोरेल का शानदार प्रदर्शन -

दिल्ली ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 221 रन बनाए. उसके लिए फ्रेजर ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए थे. अभिषेक ने 36 गेंदों में 65 रनबनाए थे. अक्षर पटेल और ऋषभ पंत 15-15 रन बनाकर आउट हुए थे. स्टब्स ने 41 रनों की अहम पारी खेली थी. इस दौरान राजस्थान के लिए बॉलिंग करते हुए अश्विन ने 3 विकेट लिए थे. बोल्ट, संदीप और चहल को 1-1 विकेट मिला.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: हैदराबाद-लखनऊ मैच पर आया संकट, बारिश से मैदान पानी-पानी; मैच हुआ रद्द तो दिलचस्प होगी प्लेऑफ की रेस

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील
RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे
BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget