एक्सप्लोरर

MI vs PBKS: मुंबई और पंजाब की होगी भिड़ंत, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन समेत जानें सबकुछ 

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मैच नंबर 33 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच पंजाब के घरेलू मैदान पर होगा, जो उन्हें फायदा पहुंचा सकता है.

IPL 2024 MI vs PBKS: आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों के बीच यह भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी. दोनों टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें दोनों को 2-2 में जीत मिली है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. तो आइए जानते हैं कि प्वाइंट्स टेबल में नंबर आठ पर मौजूद पंजाब और नौवें पायदान की मुंबई इस मैच के लिए किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी. इसके अलावा इस मैच की प्रिडिक्शन और पिच रिपोर्ट क्या होगी? आइए जानते हैं.

पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों के शुरुआती फेस में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है. लेकिन दूसरी पारी में ओस आती है, जिससे बॉलिंग करना मुश्किल हो जाता है. पंजाब ने इस मैदान पर पहले मैच 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी. लेकिन हैदराबाद और राजस्थान के खिलाफ अगले दोनों मैचों में पंजाब किंग्स को हार झेलनी पड़ी थी. यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा रहता है. 

हेड टू हेड 

पंजाब और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल में कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने बढ़त बनाते हुए 16 में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब ने 15 जीत अपने खाते में डाली हैं. ऐसे में आज दोनों के बीच लड़ाई काफी दिलचस्प हो सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन

अब तक दोनों ही टीमों ने इस सीज़न 6-6 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं. हालांकि मुंबई ने दोनों ही जीत बेहद शानदार अंदाज़ में दर्ज की थी. लेकिन, मुंबई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब अपने घरेलू मैदान पर होगी, जो उनके लिए कहीं न कहीं फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि आज पंजाब की टीम मुंबई पर हावी दिख सकती है. 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, अथर्व टाइड, सैम कर्रन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा. 

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह/राहुल चाहर. 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल. 

इम्पैक्ट प्लेयर- सूर्यकुमार यादव. 

 

ये भी पढ़ें...

MI vs PBKS: धवन मुंबई के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? कोच ने पंजाब के कप्तान की इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget