एक्सप्लोरर

IPL 2024 KKR: नए प्लेयर्स की एंट्री के बाद कितनी मजबूत हुई केकेआर? प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी जगह लगभग तय

Kolkata Knight Riders: केकेआर ने आईपीएल 2024 के लिए नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. मिचेल स्टार्क टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं.

Kolkata Knight Riders IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है. केकेआर का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है. यह मुकाबला 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. केकेआर इस बार काफी मजबूत स्थिति में है. उसके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं. टीम ने ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को भारी रकम देकर खरीदा. स्टार्क केकेआर के लिए कमाल दिखा सकते हैं. उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में लगभग तय है. कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर संदेह है. वे पीठ में दर्द की वजह से परेशान चल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. वे इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कमाल दिखा चुके हैं. स्टार्क ने अभी तक 27 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान 34 विकेट लिए हैं. वे 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 74 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क की वजह से केकेआर का बॉलिंग अटैक और ज्यादा खतरनाक हो गया है. केकेआर नए प्लेयर्स की एंट्री के साथ ही और मजबूत हो गई है.

साल्ट को प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह -

केकेआर फिलप साल्ट को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. इंग्लैंड के बैटर साल्ट 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 639 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वे घरेलू टी20 मैचों में भी 32 अर्धशतक लगा चुके हैं. साल्ट केकेआर के लिए इस सीजन में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं.

रिंकू-रसेल से भी टीम को होगी उम्मीद -

केकेआर के पास रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और नीतीश राणा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इन प्लेयर्स को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. वरुण चक्रवर्ती भी दावेदार हैं. वहीं सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. सुयश ने पिछले सीजन में अच्छा परफॉर्म किया था. उन्होंने 11 मैचों में 10 विकेट झटके थे.

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, चेतन साकरिया, वरुण चक्रवर्ती (सुयश शर्मा - इम्पैक्ट प्लेयर)

यह भी पढ़ें : Watch: ऋषभ पंत की डॉक्यूमेंट्री 'मिरेकल मैन' का पार्ट 2 जारी, देखें कैसे ज़ीरो से फिर बने हीरो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget