एक्सप्लोरर

IPL 2024: धुआंधार बैटिंग से तबाही मचा सकते हैं ईशान किशन, प्रैक्टिस वीडियो देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Ishan Kishan GT vs MI: ईशान किशन आईपीएल 2024 से पहले फॉर्म में नजर आए. उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान कई दमदार शॉट खेले.

Ishan Kishan GT vs MI: मुंबई इंडियंस के बैटर ईशान किशन ने प्रैक्टिस के दौरान शानदार बैटिंग की. उन्होंने कई बडे़ शॉट खेले. ईशान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2023 में खेली गई टी20 सीरीज के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. इस दौरान उन्हें घरेलू मैचों में न खेलने की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि अब वे लय में दिख रहे हैं. ईशान का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है.

दरअसल मुंबई इंडियंस ने एक्स पर ईशान किशन की प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया है. ईशान ने करीब 35 सेकेंड के वीडियो में कई बड़े शॉट खेले. अहम बात यह है कि लगभग वे हर दिशा में खेलते हुए नजर आए. ईशान मुंबई के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. ईशान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाए थे. ईशान ने विशाखापट्टनम में 58 रनों की पारी खेली थी. वहीं तिरुवनंतपुरम में 52 रनों की पारी खेली थी.

अगर ईशान के आईपीएल रिकॉर्ड को देखें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने 91 मैचों में 2324 रन बनाए हैं. इस दौरान 15 अर्धशतक लगाए हैं. ईशान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है. उन्होंने पिछले सीजन के 16 मैचों में 454 रन बनाए हैं. ईशान ने पिछले सीजन में 3 अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने सबसे ज्यादा रन 2020 में बनाए थे. ईशान ने इस दौरान 14 मैच खेले थे. उन्होंने 4 अर्धशतकों की मदद से 516 रन बनाए थे.

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का पहला मैच गुजरात टाइटंस से है. यह मुकाबला 24 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. मुंबई की टीम इस बार कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी. फ्रेंचाईजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है. उनकी जगह पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है. पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस के साथ थे.

 

यह भी पढ़ें : IPL 2024: 'मैंने कभी उसे...; हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने पर बोले हेड कोच आशीष नेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget