एक्सप्लोरर

IPL 2024: अगर ऐसा हुआ तो बिना क्वालीफायर खेले फाइनल में पहुंच जाएगी KKR, जानें नियम

IPL 2024 Playoff Rules: अगर बारिश की वजह से पहला क्वालीफायर मुकाबला रद्द हो जाता है तो फिर नियम के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. जानिए प्लेऑफ के मैचों के लिए क्या हैं नियम.

IPL 2024 Playoff Match Rules: आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब 21 मई यानी मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत होगी. प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 21 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्या आप जानते हैं कि अगर इस मैच में बारिश हुई और यह मुकाबला रद्द हो गया तो फिर केकेआर की टीम बिना क्वालीफायर मैच खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी. 

सिर्फ फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. सिर्फ फाइनल मुकाबले के लिए ही रिजर्व डे रखा गया है. आईपीएल 2024 का फाइनल मैच रविवार, 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

प्लेऑफ मैचों के लिए ये है नियम

अगर क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में बारिश खलल डालती है तो फिर कम से कम पांच ओवर का मैच होगा. अगर पांच ओवर के मैच की सूरत भी नहीं बनती है तो फिर सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकाला जाएगा. अगर ऐसी स्थिति होती है कि सुपर ओवर भी न हो पाए तो फिर प्वाइंट्स टेबल में पोज़ीशन/रैकिंग के आधार पर फैसला लिया जाएगा. 

इस तरह केकेआर फाइनल में कर जाएगी प्रवेश 

अगर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला पहला क्वालीफायर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, यानी सुपर ओवर की स्थिति भी नहीं बन पाती है तो फिर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने की वजह से केकेआर की टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, वहीं हैदराबाद को दूसरा क्वालीफायर मैच खेलना होगा. लीग स्टेज समाप्त होने तक केकेआर पहले, सनराजर्स हैदराबाद दूसरे, राजस्थान रॉयल्स तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथे स्थान पर है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget