एक्सप्लोरर

IPL 2024: 250 रन बचाना भी मुश्किल... अब ऋषभ पंत ने इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर उठाए सवाल

Impact Player Rule: आईपीएल 2024 में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम चर्चा का विषय बना हुआ है. रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के बाद अब ऋषभ पंत ने इसकी आलोचना की है.

Rishabh Pant on Impact Player Rule: आईपीएल 2024 में एक बार फिर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ी. इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने मंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पिटाई की और 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि मुंबई के बल्लेबाज भी दिल्ली के गेंदबाजों पर हावी रहे. हालांकि, मुंबई की टीम 247 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 10 रनों से मैच जीत लिया. इस जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी अब इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल खड़े करने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. पंत से पहले रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल भी इस नियम के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं. वहीं कई पूर्व दिग्गजों ने भी इस नियम को क्रिकेट के लिए नुकसानदायक करार दिया है. 

257 रन बनाने के बाद 10 रन से मिली जीत के बाद ऋषभ पंत ने कहा, "हम 250 से ज्यादा रन बनाकर काफी खुश थे, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण इस तरह के स्कोर का भी बचाव करना मुश्किल होता जा रहा है." बता दें कि इस मैच में कई बार ऐसा लगा कि मुंबई यह लक्ष्य हासिल कर लेगी. हालांकि, अंत में लगातार विकेट खो देने के कारण हार्दिक पांड्या की टीम को हार झेलनी पड़ी.  

जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 27 गेंद में 84 रन की पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी. पंत ने कहा, "वह पहले दिन से ही अद्भुत रहा है और आप एक युवा खिलाड़ी से यही चाहते हैं. वह हर मैच के साथ बेहतर होता जा रहा है."

इस हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कागार पर पहुंची मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम में मैच की परिस्थितियों को समझने के बारे में बात की. उन्होंने टीम के बायें हाथ के बल्लेबाजों (तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज के खिलाफ इन बल्लेबाजों को और रन बनाने चाहिए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget