एक्सप्लोरर

IPL 2024: RCB फैंस के लिए आईपीएल से पहले गुड न्यूज, बैंगलोर आ रहे हैं एलन वॉकर

Alan Walker IPL 2024: मशहूर डीजे एलन वॉकर बैंगलोर आने वाले हैं. वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए परफॉर्म करेंगे.

RCB IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. आरसीबी ने फैंस के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक इवेंट रखा है. इसमें मशहूर डीजे एलन वॉकर आने वाले हैं. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की टीम आरसीबी ने आईपीएल से ठीक पहले फैंस के एंटरटेमेंट के लिए यह इंतजाम किया है. एलन वॉकर इंग्लिश गानों के साथ-साथ अन्य भाषाओं के म्यूजिक बना चुके हैं. वे महज 26 साल के हैं.

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 19 मार्च को एक इवेंट रखा है. इसमें टीम के कई क्रिकेटर्स भी शामिल हो सकते हैं. विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार इस इवेंट में नजर आ सकते हैं. आरसीबी ने यह आयोजन बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी में रखा है. इसमें मशहूर डीजे एलन वॉकर भी आ रहे हैं. एलन वॉकर इससे पहले भी भारत आ चुके हैं. वे पहली बार 2016 में परफॉर्म करने आए थे. 

गौरतलब है कि फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी टीम अभी तक आईपीएल में एक बार भी खिताब नहीं जीत पायी है. आरसीबी 2008 में लीग स्टेज के बाद बाहर हो गई थी. वहीं 2009 में टीम फाइनल में डेक्कन चार्जेस से हार गई थी. आरसीबी 2011 और 2016 के भी फाइनल में पहुंची. लेकिन यहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी को 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था.

अगर आरसीबी की कप्तानी की बात करें तो विराट कोहली सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक इस जिम्मेदारी को संभालते दिखे. लेकिन वे टीम को चैंपियन नहीं बना सके. कोहली 2011 से कप्तान थे. हालांकि अब फाफ डु प्लेसिस कप्तानी संभाल रहे हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले और डेनियल विटोरी भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें : Photos: IPL का सबसे महंगा ओवर, गेल-जडेजा ने ठोके थे 36 से भी ज्यादा रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget