एक्सप्लोरर

CSK IPL 2024: हारी बाज़ी जीतने में माहिर है चेन्नई सुपर किंग्स, जानें इस बार कितनी मजबूत है टीम

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में गुजरात को हराकर खिताब जीता था. इस बार भी टीम दावेदारी पेश करेगी.

Chennai Super Kings IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 के लिए पूरी तरह तैयार है. चेन्नई ने पिछले सीजन के फाइनल में गुजरात को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. सीएसके पांच बार चैंपियन रह चुकी है. लेकिन इस बार उसके लिए रास्ता आसान नहीं होगा. टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेवोन कॉनवे चोटिल हैं. वे शुरुआती मैचों में तो नहीं ही खेल पाएंगे. सीएसके की सबसे बड़ी ताकत उसके कप्तान हैं और कमी की बात करें तो उसके पास ज्यादा बड़े प्लेयर्स नहीं हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग लाइन अप को देखें तो इसमें अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ बड़े प्लेयर्स हैं. अनुभवी खिलाड़ी कॉनवे के अंगूठे में चोट लगी थी. इसी वजह से वे शुरुआती मैचों में तो नहीं ही खेल पाएंगे. टीम ने समीर रिजवी पर बड़ा दांव खेला है. समीर का घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. समीर 9 टी20 मैचों में 295 रन बना चुके हैं. इस दौरान 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. 

सीएसके के पास ऑलराउंडर्स की फौज -

सीएसके के ऑलराउंडर्स की लिस्ट पर नजर डालें तो यह काफी लंबी है. रवींद्र जडेजा और मोईन अली टीम के लिए काफी अहम साबित हुए हैं. शिवम दुबे ने भी कई मुकाबलों में अच्छा परफॉर्म किया है. ये प्लेयर्स शुरुआती मैचों की प्लेइंग इलेवन में भी जगह बना सकते हैं. मिचेल सैंटनर और निशांत संधु का भी परफॉर्मेंस अच्छा रहा है. जडेजा टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. वे आईपीएल में 226 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 2692 रन बनाए हैं. वे 152 विकेट भी ले चुके हैं. जडेजा का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस 16 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.

बॉलिंग अटैक में नहीं है कोई अनुभवी खिलाड़ी -

अगर चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग अटैक को देखें तो दीपक चाहर के अलावा और कोई भी ज्यादा अनुभवी नहीं है. चाहर ने अभी तक 73 आईपीएल मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 72 विकेट लिए हैं. चाहर का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. सीएसके के पास महीश थीक्षणा और राज्यवर्धन भी बॉलिंग के अच्छे विकल्प हैं. लेकिन इन खिलाड़ियों के पास ज्यादा अनुभव नहीं है.

मिशेल और रचिन से सीएसके को होगी उम्मीद -

चेन्नई ने डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था. वहीं रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा था. रचिन ने विश्व कप 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था. वे 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 214 रन बना चुके हैं. इसके साथ ही 11 विकेट भी लिए हैं. रवींद्र का ओवर ऑल परफॉर्मेंस अच्छा है. मिशेल की बात करें तो वे 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1260 रन बना चुके हैं. उन्होंने 8 विकेट भी लिए हैं. ये दोनों ही प्लेयर्स इस बार सीएसके के लिए अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स - एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली.

यह भी पढ़ें : PSL 2024: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे...मोहम्मद रिज़वान खुद गलती कर अंपायर पर ही भड़क उठे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget