एक्सप्लोरर

IPL 2023: क्वालिफायर-1 में डॉट बॉल की जगह क्यों दिख रहा था पेड़ का इमोजी, बेहद खास है इसके पीछे की वजह

IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर्स डॉट बॉल की जगह पेड़ का निशान दिखा रहे थे. इसके पीछे बीसीसीआई की एक बड़ी अच्छी पहल है.

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम रही. चेन्नई ने बीते मंगलवार (23 मई) गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. यह आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का पहला मुकाबला था. इस मैच में ग्राफिक्स में परिवर्तन देखने को मिला. दरअसल, मैच में जो डॉट बॉल फेंकी जा रही थी, उसकी जगह डॉट बॉल का नहीं बल्कि पेड़ का इमोजी दिखाई दे रहा था. इसके पीछे ही BCCI की एक बड़ी अच्छी पहल शामिल है. 

मैच में कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले और साइमन डूल ने इसके पीछे की वजह बताई. कमेंटटेर्स ने बताया कि ये पेड़ के इमोजी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से नई पर्यावरणीय पहल का प्रतीक हैं. बोर्ड ने हर डॉट बॉल की बदले 500 पेड़ लगाने का फैसला किया है. यानी आईपीएल 2023 के प्लेऑफ मुकाबलों में जितनी डॉट बॉल फेंकी जाएंगी, उसके बदले में बीसीसीआई पेड़ लगाएगा. अब आईपीएल 2023 के फाइनल क बाद देखना दिलचस्प होगा कि कितनी डॉट बॉल फेंकी जाती हैं. 

बीसीसीआई ने इस पहल के लिए टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया है. बीसीसीआई और टाटा ग्रुप दोनों मिलकर हर एक डॉट पर 500 पेड़ लगाएंगे. इससे पहले टाटा मोटर्स की ओर से कहा गया था कि मैदान में खड़ी टाटा टियागो पर कोई भी शॉट यानी गेंद जाकर लगेगी, तो उसके बदले में टाटा पांच लाख पेड़ लगाएगा. सीज़न में अब तक चेन्नई के रुतुराज गायकवाड़ और मुंबई के निहाल वढेरा ऐसा शॉट लगा चुके हैं, जो सीधा गाड़ी में जाकर लगा था. 

बता दें कि गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ऐसा शॉट लगाया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने निहाल वढेरा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए एक मैच में शॉट लगाकर गाड़ी को हिट किया था. इस शॉट से गाड़ी पर डेंट भी आ गया था.  

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: धोनी और जीवा पर उमड़ा हार्दिक पांड्या का प्यार, वीडियो में देखें कैसे लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget