एक्सप्लोरर

IPL 2023: IPL में पहली बार सूर्यकुमार यादव ने किया यह कारनामा, मुंबई के लिए सचिन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Indian Premier League: सूर्यकुमार यादव के लिए भले ही इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से वापसी करते हुए इस सीजन बल्ले से कुल 605 रन बनाए.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) से मिली हार के साथ खत्म हो गया. इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से दूसरे हाफ में काफी शानदार खेल देखने को मिला. इसकी सबसे बड़ी वजह सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी थी. सूर्या ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार किसी सीजन में 600 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है.

सूर्यकुमार यादव अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यकुमार ने यह कारनामा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान किया. सूर्या ने इस सीजन में 43.21 के औसत से कुल 605 रन बनाए हैं.

सूर्यकुमार के बल्ले से इस सीजन एक शतकीय जबकि 5 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. सचिन ने साल 2010 के सीजन में कुल 618 रन बनाए थे.

अपने टी20 करियर में सूर्यकुमार यादव ने पूरे किए 6500 रन

टी20 करियर में सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ अपनी 61 रनों की पारी के दम पर टी20 करियर में 6500 रन पूरे करने में भी कामयाबी हासिल की. सूर्यकुमार ने यह मुकाम अपनी 258वीं टी20 पारी में हासिल किया, जिसमें उनका औसत 35 का जबकि स्ट्राइक रेट 151 का है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू करने के बाद से सूर्यकुमार का टी20 में भारत की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला है. मौजूदा समय में नंबर-1 टी20 रैंकिंग बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अब तक भारत के लिए 48 टी20 मैचों में 46.53 के औसत से कुल 1675 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 13 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट में 1 साल में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पहले बल्लेबाज हैं.

 

यह भी पढ़ें...

GT vs MI: मुंबई इंडियंस की हार के पीछे ये रहे बड़े कारण, पढ़ें किस प्वाइंट पर गंवाया मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget