एक्सप्लोरर

GT vs MI: मुंबई इंडियंस की हार के पीछे ये रहे बड़े कारण, पढ़ें किस प्वाइंट पर गंवाया मैच

IPL 2023: मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई की इस हार के पीछे कई अहम कारण रहे.

IPL 2023 Gujarat Titans vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा. उसे गुजरात टाइटंस ने 62 रनों से हरा दिया. गुजरात की जीत और मुंबई की हार के पीछे कई बड़े कारण रहे. मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा और नेहल वढेरा जल्दी ही आउट हो गए. वहीं टीम के गेंदबाज शुभमन गिल को सही समय पर आउट नहीं कर सके.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवरों में 233 रन बनाए. इस दौरान शुभमन ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन बनाए. गिल की इस पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. गिल को मुंबई के गेंदबाज सही समय पर आउट करने में नाकाम रहे. यह मुंबई की हार का अहम कारण रही. गिल विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे. लेकिन कोई भी गेंदबाज रनों की रफ्तार को रोक नहीं सका.

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही. ओपनर रोहित 8 रन और नेहल महज 4 रन बनाकर आउट हुए. यह भी उसकी हार का कारण रहा. इसके बाद कैमरून ग्रीन, विष्णु विनोद और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके. ग्रीन मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. वे कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे. लेकिन फिर बैटिंग करने आ गए थे. मुंबई के तीन बल्लेबाजों को छोड़कर सभी फेल रहे.

अगर मुंबई के बॉलिंग अटैक की बात करें तो वह भी फ्लॉप नजर आया. पीयूष चावला और क्रिस जॉर्डन सबसे महंगे साबित हुए. चावला ने 3 ओवरों में 45 रन लुटाए. हालांकि उन्होंने एक विकेट भी निकाला. वहीं जॉर्डन ने 4 ओवरों में 56 रन दिए. आकाश मधवाल ने गिल को आउट किया था. लेकिन वे जब तक विकेट लेते तब बहुत देर हो चुकी थी. आकाश ने 4 ओवरों में 52 रन दिए.

यह भी पढ़ें : IPL 2023: तीसरी सेंचुरी लगाते शुभमन गिल बने खास क्लब का हिस्सा, क्रिस गेल और सहवाग को भी इस मामले में छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget