एक्सप्लोरर

टेस्ट में T20 जैसी बल्लेबाजी करने वाले हैरी ब्रुक IPL में लगातार हो रहे फ्लॉप, बेहद शर्मनाक हैं आंकड़े

Harry Brook: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले हैरी ब्रूक अब तक IPL 2023 में फ्लॉप ही दिखे हैं. उनके बल्ले से एक शतक ज़रूर निकला है, लेकिन बाकी पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा है.

Harry Brook In IPL 2023: आईपीएल 2023 का 40वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक एक बार फिर इस मैच में फ्लॉप रहे. नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करने आए हैरी ब्रुक दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. टेस्ट मैच में टी20 जैसी बल्लेबाज़ी करने वाले हैरी ब्रुक IPL 2023 में लगातार फ्लॉप होते दिख रहे हैं. 

हैदराबाद ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रुक को आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ रूपये की भारी कीतम देकर टीम का हिस्सा बनाया था. हालांकि, इस सीज़न उनके बल्ले से एक शतक ज़रूर निकला लेकिन उसके अलावा वो फ्लॉप ही दिखाई दिए हैं. यह ब्रुक का पहला आईपीएल सीज़न है. 

8 पारियों में चार बार नहीं पार किया दहाई का आंकड़ा

ब्रुक अब तक इस सीज़न कुल 8 पारियों में बल्लेबाज़ी कर चुके हैं, जिसमें एक बार उन्होंने शतक लगाया है, जबकि चार बार वो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं, इसमें एक डक (0) भी शामिल है. वहीं बाकी सभी पारियों में उन्होंने 20 से कम ही रन बनाए हैं. अब तक खेली गईं कुल 8 पारियों में ब्रुक ने क्रमश: 13, 3, 13, 100*, 9, 18, 7 और 0 रन बनाए हैं. 

मिला जुलाकर अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन

अब तक खेली गई 8 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए ब्रुक ने महज़ 23.29 की औसत और 125.38 के स्ट्राइक रेट व एक शतक की मदद से कुल 163 रन बनाए हैं. हैदराबाद सीज़न में अपने आधे से ज़्यादा मैच खेल चुकी है, लेकिन ब्रुक अब तक वो करने में लगभग नाकाम रहे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. 

गौरतलब है कि ब्रुक अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं, लेकिन अब तक आईपीएल 2023 में उनके बल्ले से कुल 3 छक्के ही निकले हैं जो उन्होंने शतकीय पारी में लगाए थे. इसके अलावा बाकी 7 पारियों में उन्होंने कई छक्का नहीं लगाया. वहीं अब तक वो कुल 21 चौके लगा चुके हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

GT vs KKR: गुजरात के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बेहद निराश दिखे केकेआर कप्तान नितीश राणा, बताया कहां हुई चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget